बिग बॉस 14 के घर में अभिनव शुक्ला सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने अपने गेम से हर किसी का दिल जीता है। शो अपने आखिरी दौर में है और फिनाले बस चंद दिनों की दूरी पर है। हालांकि अब जो खबरें आ रही हैं, उन्होंने हर किसी को चौंका दिया है। खबरें हैं कि शो के मेकर्स ने एक शॉकिंग इविक्शन करते हुए अभिनव शुक्ला को घर से बाहर कर दिया है।

बिग बॉस 14 फिनाले से ठीक पहले मेकर्स ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। मेकर्स ने शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला को घर से बाहर कर दिया है। खबर आते लोगों को बड़ा झटका लगा है। अभिनव शुक्ला के बाहर होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स की खिंचाई करना शुरू कर दिया है। वहीं अभिनव के बाहर होते ही बीवी रुबीना दिलाइक बहुत दुखी हैं। खबर सुनते ही रुबीना की आंखें नम हो गईं।

इस खबर पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। दरअसल इस वक्त घर में कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट करने के लिए कनेक्शनंस आए हुए हैं और उन्हीं की वोटिंग के आधार पर इस बार हफ्ते के बीच में ही एलिमिनेशन हो गया है। खबर आते ही अभिनव के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। द रियल खबरी की मानें तो अभिनव शुक्ला को फिनाले से पहले ही घर से बाहर कर दिया गया है। घर में आए सब कनेक्शंस से कहा गया कि आपको एक पावर दी जाती है। आपके हिसाब से घर से किस सदस्य को बाहर कर देना चाहिए। नॉमिनेशंस की ओर से अभिनव शुक्ला का नाम लिया गया और इसी के साथ अभिनव का इस साल का सफर खत्म हो गया।



खबर आते ही सोशल मीडिया पर कोहराम सा मच गया है। अभिनव के फैंस को तो यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। अभिनव के फैंस ने तो मेकर्स को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि वोटिंग से नहीं निकाल पाए तो बाहर करने के लिए ये पैंतरा लगा लिया।


Download Android App
Download iOS App



