Shraddha Kapoor viral video: बॉलीवुड की चुलबुली और सबकी चहेती एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी सिम्पलिसिटी और फनी अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है। बुधवार की आधी रात को श्रद्धा ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया कि देखने वाले दंग रह गए।
बिना किसी मेकअप के, साधारण कपड़ों में श्रद्धा कैमरे के सामने बिल्कुल बेकाबू होकर नाचती दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस उनकी तारीफ करने के बजाय उनके घर की हालत देखकर भड़क गए और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे। पर श्रद्धा ने भी ट्रोलर्स को ऐसा मजेदार जवाब दिया है कि सबकी बोलती बंद हो गई। आइए आपको बताते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में।
Shraddha Kapoor Viral Video: आधी रात का वो वीडियो, जिसे देख हर कोई रह गया हैरान

दरअसल, हुआ यूं कि आधी रात को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही फनी रील शेयर की। इस वीडियो में श्रद्धा मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन के गाने पर बिना किसी परवाह के, मस्ती में झूमती और अजीबोगरीब डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। उनका यह ‘पागलों वाला’ अंदाज और बिखरे बाल देखकर एक पल के लिए फैंस भी सोच में पड़ गए कि आखिर आधी रात को श्रद्धा को क्या हो गया है।
वीडियो में पीछे से एक आवाज भी सुनाई देती है जो श्रद्धा को ऐसा बेफिक्र होकर नाचने के लिए कह रही है। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।’ आम जनता और बॉलीवुड सेलेब्स श्रद्धा के इस पगलू अंदाज पर खूब प्यार बरसा रहे हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान भटका दिया।
Shraddha Kapoor Dance Reel: करोड़ों की मालकिन का गंदा घर देख भड़के लोग, करने लगे ट्रोल
View this post on Instagram
जहां एक तरफ लोग श्रद्धा के इस डांस के मजा ले रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स की नजरें श्रद्धा के पीछे दिख रहे उनके बेडरूम पर टिक गईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर का कमरा काफी बिखरा हुआ था, कपड़े और सामान इधर-उधर फैले हुए थे। बस फिर क्या था, ट्रोलर्स को मौका मिल गया और उन्होंने श्रद्धा की क्लास लगानी शुरू कर दी।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत ही गंदा घर है, कम से कम वीडियो तो ग्रीन स्क्रीन पर बना लेती।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैडम, डांस बाद में करना, पहले अपना कमरा साफ कर लो।’ करोड़ों के आलीशान घर में रहने वाली टॉप एक्ट्रेस के घर का ऐसा नजारा देखकर लोग हैरान थे और श्रद्धा की मानसिकसिचुएशन को लेकर भी मजे लेने लगे।
Shraddha Kapoor Instagram video: ‘मॉम असली ID से आओ!’… श्रद्धा के जवाब ने जीता सबका दिल

लेकिन हमारी श्रद्धा कपूर भी चुप बैठने वालों में से कहां थीं। ट्रोलर का यह कमेंट जैसे ही श्रद्धा की नजरों में आया, उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में उस यूजर की ऐसी क्लास लगाई कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। श्रद्धा ने ट्रोलर को रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘डियर मॉम, अपनी रियल आईडी से आओ।’ श्रद्धा का यह जवाब सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। फैंस कहने लगे कि घर चाहे जितना बिखरा हो, श्रद्धा का सेंस ऑफ ह्यूमर हमेशा ऑन टॉप रहता है। आपको बता दें कि श्रद्धा जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘ईठा’ में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है।


Download Android App
Download iOS App




