Shraddha Kapoor की Stree 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म

Summary :

Shraddha Kapoor की Stree 3 की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ साल 2024 की ब्लॉक बस्टर फिल्म है. इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी. वहीं ‘स्त्री 2’ के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. चलिए यहां जानते हैं ‘स्त्री 3’ सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी?

स्त्री 3 इस दिन होगी रिलीज

‘स्त्री 3’ 13 अगस्त 2027 को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘स्त्री 3’ की घोषणा के साथ, निर्माताओं ने कुछ और सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्मों की रिलीज की तारीखों की भी घोषणा की है। ‘थामा’ (दिवाली 2025 पर रिलीज़), ‘शक्ति शालिनी’ (31 दिसंबर 2025 को), ‘भेड़िया 2’ (14 अगस्त 2026), ‘चामुंडा’ (4 दिसंबर 2026), ‘महा मुंज्या’ (24 दिसंबर 2027), ‘पहला महायुद्ध’ (11 अगस्त 2028) और ‘दूसरा महायुद्ध’ (18 अक्टूबर 2028) जैसी बेहतरीन फिल्मों के नाम शामिल है। 2024 मैडॉक फिल्म्स के लिए एक ऐतिहासिक साल रहा है।

2024 में मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का रहा कब्जा

यह एक ऐसा कंटेंट स्टूडियो है, जिसने हर रिलीज के साथ 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। ‘स्त्री 2’, ‘मुंज्या’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब 2025 से 2028 तक सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाले हैं। बता दें कि साल 2018 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ इसका सीक्वेल थी। फिल्म तीन महीने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती रही और ‘स्त्री 2’ की आंधी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के दोनों पार्ट में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और आपारशक्ति खुराना नजर आए थे।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।