पति संग Kapil Sharma के शो में पहुंची Shriya Saran, पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा?

Summary :

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रेया सरन (Shriya Saran) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मिराई’ (Mirai) को खूब चर्चा में है। साउथ की इस फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। श्रेया की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी, दोनों ही सिनेमाघरों में दर्शकों को बांधकर रख रही हैं। हाल ही में श्रेया फिल्म की पूरी टीम के साथ नेटफ्लिक्स के मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचीं। शो में मस्ती-मजाक के बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिसपर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे है। कैसे हुई…

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रेया सरन (Shriya Saran) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मिराई’ (Mirai) को खूब चर्चा में है। साउथ की इस फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। श्रेया की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी, दोनों ही सिनेमाघरों में दर्शकों को बांधकर रख रही हैं। हाल ही में श्रेया फिल्म की पूरी टीम के साथ नेटफ्लिक्स के मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचीं। शो में मस्ती-मजाक के बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिसपर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे है।

कैसे हुई पहली मुलाकात

शो के दौरान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने जब उनसे पूछा कि उनके पति आंद्रेई कोशेव (Andrei Koscheev) से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई, तो श्रेया ने मुस्कुराते हुए अपनी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। दरअसल, श्रेया ने स्कूबा डाइविंग के लिए अप्रैल में मालदीव जाने की प्लानिंग की थी, लेकिन गलती से उन्होंने मार्च की फ्लाइट बुक कर ली। लैंड करने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ लेकिन वो अकेली थीं, इसलिए उन्होंने वहीं ठहरने का फैसला किया।

मालदीव से शुरू हुई कहानी

उसी शाम श्रेया को पता चला कि एक शानदार यॉट साउथ मालदीव की ओर जा रही है और उसमें एक कमरा खाली है। उन्होंने तुरंत बुकिंग कर ली। श्रेया ने बताया कि उस वक्त डेक पर खड़े-खड़े वे थोड़ी घबराई हुई थीं क्योंकि वहां किसी को नहीं जानती थीं। तभी उनके पीछे से आंद्रेई आए और पहली बार दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। यहीं से उनकी खूबसूरत कहानी की शुरुआत हुई।

Andrei Koscheev

बता देंष श्रेया सरन (Shriya Saran) और आंद्रेई कोशेव (Andrei Koscheev) ने 19 मार्च 2018 को शादी की थी। उन्होंने इस खास दिन को काफी प्राइवेट रखा और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हुई थीं।

दृश्यम में आ चुकी नज़र

बातचीत के दौरान श्रेया ने यह भी बताया किया कि जब उन्होंने आंद्रेई को बताया कि वह अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ में काम कर चुकी हैं, तो आंद्रेई थोड़े डर गए थे। श्रेया इस फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के रोल में नजर आई थीं। यह फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी और हिंदी ऑडियंस के बीच भी वो काफी पॉपुलर हुई।

Shriya Saran

वहीं, श्रेया सरन की हाल ही में आई फिल्म ‘मिराई’ (Mirai) रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म में उनके साथ एक्टर तेजा सज्जा मैं लीड में है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्म की कहानी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh on Aryan Khan: Diljit Dosanjh को Shahrukh Khan के बेटे संग काम करने का शेयर किया एक्सपीरियंस, कहा- “सर बहुत प्यार जी’

Yashika Jandwani