टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश करने का एक मौका खाली नहीं जाने देती। वैसे श्वेता के ग्लैमरस लुक के क्या ही कहने इंडियन हो या वेस्र्टन अदाकारा हर एक आउटफिट में बेहद कमाल की लगती हैं।

खास बात 41 साल की उम्र होने के बावजूद श्वेता की खूबसूरती में जरा भी कमी नहीं आई है। यही नहीं उनकी एक स्माइल पर लाखों लोग फिदा हैं। खैर, फैंस भी श्वेता की नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं, ऐसे में भला श्वेता अपने चाहने वालों को कैसे निराश रख सकती हैं, तो बस हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर अपने चाहने वालों को ट्रीट दी है।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें…
हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ बेहद कातिलाना तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री ने अपनी किलर स्माइल से फैंस को घायल कर दिया हैं। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैक टू बैक चार तस्वीरेें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में श्वेता तिवारी हैप्पी वाइब्स दे रही हैं। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा साइड पार्टेड हेयर्स, मल्टीकलर मैक्सी डे्रस,रेड लिपस्टिक में जहां एक तरफ उनकी ये तस्वीरें मिस करना बड़ी भूल होगी। वैसे जितनी ज्यादा लजवाब श्वेता की ये तस्वीरें हैं उसेे भी ज्यादा कमाल का उनका कैप्शन है।

श्वेता को ट्रोल्र्स को जवाब…
टीवी अदाकारा अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखती हैं, वे इतना क्यों हंस रही है… हम- तेरे बाप का क्या जाता है। वहीं एक्ट्रेस का ये पोस्ट और उनका ये कैप्शन लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच फैंस लाफिंग और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। फैंस श्वेता तिवारी की किलर स्माइल और उनके शानदार लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो एक्ट्रेस उनमें से हैं जो अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहती ही हैं, साथ ही श्वेता अपने स्टनिंग लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
वैसे श्वेता के इंस्टा पर एक से बढ़कर एक स्टनिंग लुक्स आप देख सकते हैं। फैशन और स्टाइलिंग को लेकर अगर कभी कंफ्यूज हों तो बिना देर किए श्वेता तिवारी का सोशल मीडिया एक बार खंगाल लें। ऐसे में आपको एक नहीं बल्कि ढेरों आइडियाज मिल जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



