टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई। दरअसल अदाकारा ने हाल ही में अपना वजन कम किया है जिसके बाद श्वेता पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही हैं। खास बात बढ़ती उम्र में भी श्वेता तिवारी फिटनेस के मामले में अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेस को टक्कर देने में अब पीछे नहीं है। श्वेता सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने फोटोज व वीडियो शेयर कर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट से फैंस का दिल लूट लिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
श्वेता ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। हमेशा की तरह इस बार भी श्वेता अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरें कयामत ढा रहीं हैं। सिल्वर रंग के स्पार्कली लहंगे में श्वेता अपनी टोंड बॉडी को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

इस हैवी एंब्रायडरी लहंगे के साथ ट्यूब टॉप को मैच किया गया है,जिस पर शिमरी क्लोथ के जरिए वन शोल्डर डिजाइन दी गई है। वहीं इस ब्लाउज पर काफी हेवी वर्क किया गया है, जिसके साथ श्वेता अपनी टोंड मिडरीफ को फ्लांट कर रही हैं। अपनी लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने कानों में सिल्वर ईयररिंग्स कैरी किये हुए हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहें हैं।

मालूम हो श्वेता तिवारी ने अपना 10 किलो वजन घटाया है,जिसके बाद अभिनेत्री गॉर्जियस लुक हासिल किया है। यही नहीं अभिनेत्री दिन पपर दिन और ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगी हैं। वहीं, शिमरी व्हाईट लहंगे के साथ ट्यूब टॉप में रेडी श्वेता की फिट और लीन बॉडी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। अभिनेत्री के चाहने वाले उनका ऐसा लुक देखकर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से हिट हुई श्वेता तिवारी ने अपनी इस परफेक्ट फिगर को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस के वीडियोज़ सामने आए थे जिनमें वो जिम में पसीन बहाती नज़र आ रही थीं। इन वीडियोज़ में पूरे फोकस के साथ एक्सरसाइज़ करती दिख रही थीं। इन वीडियो से ही साफ पता चल रहा है कि श्वेता का इस फिगर के पीछे कितना वर्कआउट और हेल्दी डाइट है।


Download Android App
Download iOS App



