देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। इसी बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। योगिता सोलंकी का कोरोना संक्रमित होने के बाद इंदौर के निमेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसी दौरान ही उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। वह उम्र 43 साल थी।
पिछले करीब पंद्रह दिनों से इंदौर के मेदांता अस्पताल में ही योगिता का इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि थावर चंद गहलोत भारत सरकार में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री हैं। योगिता के निधन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की सुपुत्री योगिता सोलंकी जी के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।


Download Android App
Download iOS App



