सिद्धार्थ शुक्ला की फिटनेस देख कोई ये नहीं कह सकता था कि एक्टर इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगे। 40 साल की उम्र में जब उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था, तब उनकी दिल की धड़कनों ने उन्हें धोखा दे दिया। 2 सिंतबर को एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मां और दो बड़ी बहनों के साथ करोड़ो फैंस और अपने दोस्तों को वह अलविदा कह गए। सिद्धार्थ शुक्ला ने यूं तो कई टीवी सीरियल्स में काम किया, लेकिन टीवी शो ‘बालिका वधू’ से उन्हें खास नाम और फेम मिला। सिद्धार्थ हाजिर जवाब ही नहीं बेहद दिलदार भी थे।
हाल ही में उनकी को स्टार रहीं दिवगंत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने ये राज खोला और बताया कि कैसे मुश्किल घड़ी में सिड ने उनकी मदद की। एक एक्टर के तौर पर तो सिद्धार्थ खरा सोना थे ही साथ ही उनका दिल भी सोने जैसा था। बालिका वधू में उनकी कोस्टार रहीं प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के बाद से सिद्धार्थ लगातार उनके पिता के संपर्क में रहते थे। वे अक्सर उनकी जरूरतों के बारे में उनसे पूछते रहते थे और लॉकडाउन में उन्होंने जबरदस्ती प्रत्यूषा के पिता को बीस हजार रुपए भेजे थे।
प्रत्यूषा बनर्जी के पिता ने सिद्धार्थ को याद करते हुए कहा कि प्रत्यूषा के जाने के बाद से वे हमेशा टच में रहते थे। सीरियल की शूटिंग के दौरान वे कई बार घर आए और प्रत्यूषा के जाने के बाद भी यह सिलसिला बना रहा। हालांकि फिर लोगों ने तमाम तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया तो सिद्धार्थ ने घर आना बंद कर दिया लेकिन मैसेज से वे हमेशा जरूरतों के विषय में पूछते रहते थे।
प्रत्यूषा के पिता ने आगे बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके लाख मना करने के बावजूद सिद्धार्थ ने बीस हजार रुपए भिजवाए थे। बता दें कि बालिका वधू में सिद्धार्थ की कोस्टार रही प्रत्यूषा ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। तभी से सिद्धार्थ उनके परिवार से बातचीत करते रहते थे।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)
.jpg)



