सिद्धार्थ-रश्मिका की ‘मिशन मजनूं’ की रिलीज डेट आई सामने, सिनेमाघरों में नहीं इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मिशन मजनूं’ सिनेमाघरों में रिलीज ना होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 जनवरी, 2023 को रिलीज की जाएगी।

कोविड के बाद से
लगातार बिग स्टार्स की फिल्में थियेटर्स की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही
है। भले ही अब सिनेमाघरों में फिल्मों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो रही है मगर
फिर भी फिल्म मेकर्स फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर रहे है। पिछले काफी टाइम से
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म
मिशन मजनू को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।

Mission Majnu: Rashmika Mandanna & Siddharth Malhotra To Begin Shoot From  March 4

रश्मिका और
सिद्धार्थ पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले है ऐसे में
दर्शक भी इस फ्रेश जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है लेकिन अब
फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। जिसका फैंस को काफी वक्त से इंतजार था
आखिरकार सिद्धार्थ और रश्मिका की मिशन मजनू की रिलीज डेट सामने आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक,
सिद्धार्थ मल्होत्रा और
रश्मिका मंदाना की फिल्म
‘मिशन मजनूं‘ को अब थिएट्रिकल रिलीज नहीं
किया जा रहा है। फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 जनवरी
, 2023 को रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी तक फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर स्टार्स
और मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं हुई है।

Sidharth Malhotra and Rashmika Mandanna shares goofy GLIMPSE from the sets  of Mission Majnu.

बता दें कि पिछले साल नवंबर में सिद्धार्थ ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया था।
शांतनु बागची का डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म
‘मिशन मजनूं‘ की कहानी पाकिस्तान में अवैध परमाणु बम बनाने वाले प्लान और आतंकवादियों को
खत्म करने के एक भारतीय मिशन से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म रियल
स्टोरी पर बेस्ड है।

After Manali shoot with Ranbir Kapoor, Rashmika Mandanna continues shooting  for Animal in Mumbai | PINKVILLA

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में फिल्म  ‘थैंक गॉड‘ में नजर आए थे। अक्टूबर, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने
बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। वहीं एक्टर फिल्म
‘योद्धा‘ और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही वेब
सीरीज
‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ में नजर आएंगे। वहीं
रश्मिका मंदाना मिशन मजनू के अलावा फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती
दिखेंगी।

Desk Team