Silver Bracelet For Men: गोल्ड का नहीं है बजट, तो सिल्वर ब्रेसलेट के ये ट्रेंडी डिज़ाइन है बेहद खास, देखें फोटोज

Summary :

Silver Bracelet For Men: महंगाई की तो बात ही करना बेकार है, क्योंकि सोने के दाम आसमान छू रहे हैं और उन्हें खरीदने के लिए सेविंग्स कम पड़ रही है। खैर सोने के दाम आसमान छू रहे हो या फिर सोने के महंगे जूलरी के लिए लाख रुपये न हो कोई बात नहीं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, चांदी के कुछ शानदार ब्रेसलेट डिजाइन, जिसे देखकर आपको जरूर खरीदने का मन करेगा। Silver Bracelet For Men: सिल्वर ब्रेसलेट के ये ट्रेंडी डिज़ाइन है बेहद खास 1. Layered Silver Bracelet लेयर्ड जूलरी आजकल काफी पसंद की जा रही है,…

Silver Bracelet For Men: महंगाई की तो बात ही करना बेकार है, क्योंकि सोने के दाम आसमान छू रहे हैं और उन्हें खरीदने के लिए सेविंग्स कम पड़ रही है। खैर सोने के दाम आसमान छू रहे हो या फिर सोने के महंगे जूलरी के लिए लाख रुपये न हो कोई बात नहीं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, चांदी के कुछ शानदार ब्रेसलेट डिजाइन, जिसे देखकर आपको जरूर खरीदने का मन करेगा।

Silver Bracelet For Men: सिल्वर ब्रेसलेट के ये ट्रेंडी डिज़ाइन है बेहद खास

1. Layered Silver Bracelet

Silver Bracelet For Men
Silver Bracelet For Men( Source: Social Media)

लेयर्ड जूलरी आजकल काफी पसंद की जा रही है, उसी में आज हम आपके लिए ब्रेसलेट में ये बेहतरीन डिजाइन लाए हैं। इस लेयर्ड ब्रेसलेट में आपको अलग-अलग डिजाइन के पेंडेंट मिल जाएंगे, जो काफी प्यारे लगते हैं।

2. Simple Silver Bracelet

Silver Bracelet For Men( Source: Social Media)
Silver Bracelet For Men( Source: Social Media)

इस तरह के सिंपल चेन वाले ब्रेसलेट आपको रॉयल और क्लासी लुक देंगे। आप इसे डेली वेयर में भी कैरी कर सकते हैं। इस तरह के मेन्स गोल्ड ब्रेसलेट 6-8 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इसे ऑफिस भी पहन कर जा सकते हैं। इस तरह के डिजाइंस कलाइयों में चुभते नहीं हैं। ये काफी पतले और लाइट वेट होते हैं. इसे आप गोल्ड रिंग के साथ भी पेयर कर सकते हैं, इस तरह के गोल्ड ब्रेसलेट आपकी स्टाइल में नया अंदाज ऐड करेंगे।

3. Kada Silver Bracelet

Silver Bracelet For Men( Source: Social Media)
Silver Bracelet For Men( Source: Social Media)

इस तरह के कड़ा डिजाइंस के मेन्स ब्रेसलेट भी मर्दों के बीच काफी लोकप्रिय है। कई लड़को को कड़े पहनने का बेहद शौक होता है, ऐसे लोगों के लिए कड़ा स्टाइल ब्रेसलेट का ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। ये 8 ग्राम में आराम से बन जाएंगे, अगर आप चाहे तो इसे और भी कम ग्राम में बनवा सकते हैं। ये आपको ट्रेडिशनल के साथ ही काफी अट्रैक्टिव लुक भी देगा।

4. Chain Silver Bracelet

Silver Bracelet For Men( Source: Social Media)
Silver Bracelet For Men( Source: Social Media)

अगर आपको बिल्कुल सिंपल लुक चाहिए तो आप इस तरह के ब्रेसलेट पहन सकते हैं। लाइट वेट होने की वजह से आप इसे डेली वियर भी कर सकते हैं। इस तरह के लाइट वेट सिंपल ब्रेसलेट 6 ग्राम में आराम से बन जाएंगे। ऐसे लाइट वेट में आप जंजीर वाले ब्रेसलेट के डिजाइंस भी ट्राई कर सकते हैं, लड़को के बीच इस तरह के डिजाइंस काफी ज्यादा फेमस हैं।

Also Read: 11 साल में रिकॉर्डिंग, 40 में सुपरस्टार, जानिए कैसे बना गांव का लड़का ‘पावर स्टार’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।