comscore

पूर्व फौजी ने सर पर शुद्ध पानी का घड़ा रख की कलेक्ट्रेट की परिक्रमा अधिकारियों को सौंपा पानी का घड़ा और ज्ञापन…

UP News

UP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत और सैकड़ों के बीमार होने की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। बागपत के पूर्व फौजी सुभाष कश्यप ने इस हादसे को लेकर केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। वह अपने सिर पर शुद्ध पानी से भरा घड़ा लेकर बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट की परिक्रमा करते हुए विरोध दर्ज कराया।

UP Latest News: कश्यप समाज के जल अधिकार बहाली की मांग

WhatsApp Image 2026 01 05 at 3.05.14 PM

प्रदर्शन के दौरान पूर्व फौजी सुभाष कश्यप ने मध्यप्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन और शुद्ध पानी का घड़ा कलेक्ट्रेट प्रभारी मनीष यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारंपरिक रूप से जल शुद्धिकरण का कार्य करने वाले कश्यप समाज का अधिकार छीन लिया है, जिसके कारण आज देश की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है। उनका कहना था कि जब तक कश्यप समाज यह जिम्मेदारी निभाता रहा, तब तक कभी इस तरह की घटनाएं नहीं हुईं।

UP Hindi News: इंदौर घटना पर आक्रोश, शुद्ध पानी भेजने का ऐलान

WhatsApp Image 2026 01 05 at 3.05.19 PM

पूर्व फौजी सुभाष कश्यप ने इंदौर की घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि 16 लोगों की मौत के बाद भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से शुद्ध पानी इंदौर भेजने की बात कही और दावा किया कि बागपत जिले के हर घर से एक-एक घड़ा शुद्ध पानी भेजा जाएगा। उनका कहना था कि सरकार को जनता को सुरक्षित और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां दोबारा न हों।

WhatsApp Image 2026 01 05 at 3.05.17 PM

रिपोर्टर:-मेहंदी हसन,बागपत

बाइट:-सुभाष कश्यप पूर्व फौजी

यह भी पढ़ें: ₹15,000 किराए पर महीनों से चल रहा था गंदा खेल, IAS अधिकारी के घर आधी रात मचा हड़कंप, छापा पड़ा तो हर कमरे में मिलीं लड़की ही लड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।