Pawan Singh Birthday Special : भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार आवाज़, एनर्जी से भरपूर स्क्रीन प्रेज़ेंस और चार्टबस्टर गानों के दम पर उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री बल्कि देश-विदेश में भी खास पहचान बनाई है। 5 जनवरी 2026 को पवन सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी ज़िंदगी की वह कहानी सामने आती है, जो संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से भरी हुई है।
Pawan Singh का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के भोजपुर जिले के जोकहरी गांव में हुआ था। उनके पिता रामाशंकर सिंह एक साधारण किसान थे और परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित थी। संसाधनों की कमी के बावजूद, पवन के भीतर संगीत के प्रति गहरी रुचि बचपन से ही दिखाई देने लगी थी। इस प्रतिभा को सबसे पहले पहचाना उनके चाचा अजीत सिंह ने, जो खुद भी गायक थे।
Bhojpuri Megastar Pawan Singh: जाने कैसी थी उनकी जर्नी

पवन सिंह के संगीत सफर की शुरुआत किसी बड़े मंच या स्टूडियो से नहीं, बल्कि गांव के छोटे-छोटे कार्यक्रमों से हुई। चाचा अजीत सिंह उन्हें हारमोनियम सिखाते और अपनी साइकिल के कैरियर पर बैठाकर स्थानीय स्टेज शोज़ में ले जाया करते थे। कई बार थकान के कारण पवन स्टेज के पीछे सो जाते थे, लेकिन चाचा उन्हें जगा देते और जैसे ही वे माइक संभालते, उनकी आवाज़ लोगों का ध्यान खींच लेती थी। यही वो दौर था जिसने पवन सिंह को मंच से डरना नहीं, बल्कि उससे जुड़ना सिखाया।
पढ़ाई के मुकाबले पवन सिंह का झुकाव हमेशा संगीत की ओर रहा।
उन्होंने 2004 में आरा के एक स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की, लेकिन शिक्षा से ज्यादा उनका फोकस सुर-ताल और रियाज़ पर था। महज 11 साल की उम्र, यानी 1997 में, उन्होंने अपना पहला म्यूजिक एल्बम ‘ओढ़निया वाली’ लॉन्च किया। भले ही यह एल्बम उन्हें तुरंत बड़ी पहचान न दिला सका, लेकिन इसने उनके करियर की नींव मजबूत कर दी।
Pawan Singh Birthday Special: गांव से स्टारडम तक, जानिए पावर स्टार की पूरी कहानी

सालों की मेहनत और संघर्ष के बाद पवन सिंह को असली पहचान मिली सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’से। इस गाने ने उन्हें सिर्फ भोजपुरी स्टार नहीं, बल्कि एक ग्लोबल म्यूजिक आइकन बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके नाम 150 से अधिक फिल्में, अनगिनत हिट गाने और करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। फैंस उन्हें प्यार से ‘पावर स्टार’कहते हैं।
एक छोटे से गांव से निकलकर इंडस्ट्री के शिखर तक पहुंचने का पवन सिंह का सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि अगर जुनून सच्चा हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते।


Download Android App
Download iOS App



