Breaking: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर हमला, कई लोग हिरासत में; खिड़कियों के टूटे शीशे

Summary :

US Vice President Attacked: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो राज्य के सिनसिनाटी स्थित आवास पर हमले की घटना सामने आई है। अमेरिकी समाचार चैनल CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में वेंस के घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार देर रात करीब 12:15 बजे वेंस के घर के आसपास एक व्यक्ति को भागते हुए देखा गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। JD Vance Attacked: कब हुआ ये हमला? प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है…

US Vice President Attacked: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो राज्य के सिनसिनाटी स्थित आवास पर हमले की घटना सामने आई है। अमेरिकी समाचार चैनल CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में वेंस के घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार देर रात करीब 12:15 बजे वेंस के घर के आसपास एक व्यक्ति को भागते हुए देखा गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

JD Vance Attacked: कब हुआ ये हमला?

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिया गया संदिग्ध घर के अंदर प्रवेश करने में सफल नहीं हो सका, लेकिन उसने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है कि यह हमला जानबूझकर उपराष्ट्रपति या उनके परिवार को निशाना बनाकर किया गया था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं। मीडिया ने इस घटना को लेकर व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस से भी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक किसी भी संस्था की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

US Vice President Attacked: कितना विशाल है जेडी वेंस का घर?

गौरतलब है कि जेडी वेंस पिछले एक सप्ताह से सिनसिनाटी में ही थे, हालांकि रविवार दोपहर को वे शहर छोड़कर रवाना हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने यह घर करीब 14 लाख डॉलर में खरीदा था, जो लगभग 2.3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Attack on JD Vance: कौन हैं जेडी वेंस?

जेडी वेंस (JD Vance) एक अमेरिकी राजनेता, लेखक, वकील और वहां के उपराष्ट्रपति हैं। वह अमेरिका के ओहायो राज्य से रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर हैं। जेडी वेंस को सबसे ज्यादा पहचान उनकी चर्चित किताब “Hillbilly Elegy” से मिली, जिसमें उन्होंने अमेरिका के ग्रामीण और कामकाजी वर्ग की समस्याओं को बताया। यह किताब काफी लोकप्रिय हुई और इस पर फिल्म भी बनी। वेंस हार्वर्ड लॉ स्कूल से पढ़े हैं और पहले वेंचर कैपिटलिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते हैं और अमेरिकी राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा हैं।

ALSO READ: ट्रंप की धमकी या सड़कों पर प्रोटेस्ट का डर? ईरान छोड़कर रूस भागने की तैयारी में खामेनेई

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।