इस दिन रिलीज होगा Sitaare Zameen Par का ट्रेलर, आमिर खान ने दी बड़ा Update!

Summary :

आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर आज रात होगा रिलीज

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आज रात रिलीज होने जा रहा है, जिससे फैंस की उत्सुकता चरम पर है। पहलगाम में आतंकी हमले के कारण ट्रेलर की रिलीज टाल दी गई थी, लेकिन अब नए कलाकारों के साथ ट्रेलर के अनाउंसमेंट ने माहौल को और गर्म कर दिया है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है। न सिर्फ आमिर इस फिल्म के जरिए वापसी कर रहे हैं, बल्कि इस फिल्म से इंडस्ट्री को 10 नए चेहरे भी मिलने वाले हैं। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते फिल्म के ट्रेलर की रिलीज टाल दी गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Aamir Khan

वीडियो में नजर आए सभी नए कलाकार

आमिर खान प्रोडक्शन ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक खास वीडियो जारी किया, जिसमें फिल्म के सभी नए कलाकारों की झलक दिखाई गई। वीडियो में बास्केटबॉल की जर्सी पहने 10 नए चेहरों के कटआउट एक-एक कर सामने आते हैं। वीडियो के अंत में आमिर खान माथा पकड़े नजर आते हैं और फिर बास्केटबॉल पर लिखा दिखाई देता है “Trailer Out Tonight”। इस अनाउंसमेंट के साथ अब आमिर खान के फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आज रात रिलीज किया जाएगा।

Aamir Khan Bollywood Songs पर से हटा Pakistani Actors का पोस्टर, यूजर्स बोलें- ये हुई न बात!

कितने बजे होगा ट्रेलर रिलीज़

मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आज रात ट्रेलर रिलीज होते ही हमारे सितारे उत्साह से बाहर आ रहे हैं!” इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज का समय भी साफ कर दिया गया है। टीवी पर ट्रेलर आज शाम 7:50 से 8:10 बजे के बीच जी नेटवर्क चैनल्स पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर रात 8:20 बजे आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल अकाउंट्स पर जारी किया जाएगा।

Aamir Khan

फिल्म को लेकर बढ़ी एक्ससिटेमेंट

ट्रेलर अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्सकिटमेंट बढ़ गया है। यह फिल्म आमिर खान की 2007 में आई ‘तारे ज़मीन पर’ से प्रेरित मानी जा रही है, लेकिन इसका प्लॉट पूरी तरह नया बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से कितना जोड़ पाती है और इसके नए कलाकार इंडस्ट्री में कितना असर छोड़ते हैं. फिलहाल सभी की नजरें आज रात रिलीज होने वाले इस ट्रेलर पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि आमिर की ये वापसी कितनी दमदार होने वाली है।

Yashika Jandwani