स्लमडॉग मिलियनेयर फेम एक्टर मधुर मित्तल पर उनकी एक्स- गर्लफ्रेंड ने सेक्सुअल असाल्ट और मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसके बाद एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। लेकिन अब इस केस में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब इन गंभीर आरोपों के बीच मुंबई के एक सेशंस कोर्ट ने मधुर की गिरफ्तारी पर 26 मार्च तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी है।

दरअसल, मधुर मित्तल की वकील ने कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। शुक्रवार को एक्टर की याचिका पर पहली सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ‘घटना और एफआईआर दर्ज कराने के बीच लंबा वक्त है। आरोप लगाया गया है कि 13 फरवरी को मारपीट की गई थी। फिर 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज क्यों की गई? ऐसा लग रहा है कि एक्टर को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इसलिए पुलिस 26 मार्च तक मधुर पर एक्शन ना लें।’

वही मधुर के मुताबिक, लड़की ने उनकी मां के साथ बहस की थी जिसके बाद उसने घर छोड़ दिया और उसके लिए एक घर खोजने के लिए कहा जहां वे दोनों साथ रह सकें। लड़की ने उस अपार्टमेंट के किराए को शेयर करने के लिए उस पर दबाव डालना शुरू कर दिया था।

यह घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। मधुर के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मारपीट कर घायल करने और सेक्सुअल असाल्ट के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। बताया गया कि शिकायतकर्ता मधुर से साल 2020 में दिसंबर के महीने में मिली थीं। इसके कुछ ही दिनों बाद मधुर ने शराब के नशे में उन्हें मारा और उनका यौन शोषण किया।


Download Android App
Download iOS App



