Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की सक्सेस को लेकर बोलीं Smriti Irani “मुझे खराब एक्टर…”

Summary :

टीवी की दुनिया में ‘तुलसी विरानी’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) एक बार फिर Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें, जुलाई के आखिर में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ स्मृति ईरानी ने छोटे पर्दे पर वापसी कर अपने शो से जुड़ी पुरानी यादों को ताज़ा कर दिया। वहीं हाल में सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में स्मृति ने अपने करियर को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए है। कैसे हुई करियर की शुरुआत स्मृति (Smriti Irani) ने बताया…

smriti irani

टीवी की दुनिया में ‘तुलसी विरानी’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) एक बार फिर Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें, जुलाई के आखिर में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ स्मृति ईरानी ने छोटे पर्दे पर वापसी कर अपने शो से जुड़ी पुरानी यादों को ताज़ा कर दिया। वहीं हाल में सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में स्मृति ने अपने करियर को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए है।

कैसे हुई करियर की शुरुआत

स्मृति (Smriti Irani) ने बताया कि उन्होंने अपनी वर्क लाइफ की शुरुआत महज 200 रुपये रोज़ाना की नौकरी से की थी। यह नौकरी उन्होंने दिल्ली के जनपथ पर की और उस वक्त अपने पिता से कर्ज भी लिया था। पिता ने उन्हें चेतावनी दी थी कि “तुम्हें एक साल देता हूं, अगर पैसे नहीं लौटा पाईं तो शादी उसी से करनी होगी जिससे मैं कहूंगा।” स्मृति ने कहा कि वो वक्त उनके लिए बेहद मुश्किल था, लेकिन उसी ने उन्हें इंडिपेंडेंट बनाया।

smriti irani

 

 

 

 

कहा गया बकवास एक्टर

स्मृति (Smriti Irani) ने अपने पॉपुलर किरदार ‘तुलसी विरानी’ (Tulsi Virani) को याद करते हुए बताया कि जब वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ कर रही थीं, तब शुरुआती दिनों में लोगों ने उनकी एक्टिंग को पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा “हर जगह लोग मुझे कहते थे कि तुम खराब एक्टर और मेल एक्टर को मुझसे ज्यादा पैसे मिलते थे”। आज यह किरदार टेलीविज़न हिस्ट्री का आइकॉनिक चेहरा बन चुका है और इसके सीन्स वायरल होते रहते हैं। जब सोहा ने उनसे पूछा कि आज की तुलसी 25 साल पहले वाली तुलसी से क्या कहेगी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ज्यादा पैसे मांगना।”

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

पर्सनल आइडेंटिटी को लेकर कंफ्यूज

पॉडकास्ट में स्मृति ने यह भी शेयर किया कि एक दौर ऐसा था जब वह अपनी पर्सनल आइडेंटिटी को लेकर कंफ्यूज थी। उन्होंने कहा, “मैंने अपने पापा से पूछा था क्या मैं जिंदगीभर किसी की पत्नी बनकर बिता दूँ? 17 साल आपकी बेटी रही हूं, आखिर कब अपनी जिंदगी अपने लिए जी पाऊंगी?” उन्होंने बताया कि 25 साल पहले लोग उन्हें “फुल-टाइम एक्टर और पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन” कहते थे, जबकि आज तस्वीर बदल चुकी है।

tusli virani

 

कब हुई राजनीती में एंट्री

स्मृति ने बताया कि 2004 में उन्होंने पहली बार इलेक्शन लड़ा था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 27 साल थी। उन्होंने कहा “न पॉलिटिक्स में कोई पढ़ाई हुई थी, न कोई एक्सपीरियंस था,”। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी मेहनत के साथ राजनिति में अपना करियर बनाया और आज देश की केंद्रीय मंत्री हैं।

smriti irani

इज्जत सबसे ऊपर

स्मृति ने एक और किस्सा सुनते हुआ बताया कि एक बार एक गुस्सैल एडिटर ने फोन कर उन्हें बाहर आने को कहा और खूब डांटा। उस दिन मैंने सीखा कि इज्जत हमेशा सबसे ऊपर है, चाहे आप किसी को पसंद करें या न करें”। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ स्मृति एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आई हैं और दर्शकों को पुरानी यादें हो गई है। अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए उन्होंने ये मैसेज दिया कि चाहे कितनी भी आलोचना हो, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हर सपना पूरा किया जा सकता है।

Also Read: इटली गई Soha Ali Khan के साथ दिनदहाड़े हुई छेड़-छाड़, बोलीं: “पब्लिक प्लेस पर…”

Yashika Jandwani