ट्रक ड्राइवर के अपहरण में सस्पेंड IAS पूजा खेडकर का हाथ! पुलिस ने खोले राज..अब जाएंगी जेल?

Summary :

Truck Driver Kidnapping Case: हाल ही में नवी मुंबई में एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हुई थी। इस हादसे के बाद ट्रक चालक अचानक लापता हो गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उसकी लोकेशन पुणे में ट्रेस हुई। हैरान करने वाली बात ये थी कि ट्रक ड्राइवर IAS अधिकारी पूजा खेडकर के घर में पाया गया। Puja Khedkar से कैसे जुड़ा मामला? दरअसल, हादसे में शामिल कार का नंबर MH 12 RT 5000 था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कार से दो लोग बाहर निकले और ट्रक ड्राइवर प्रह्लाद कुमार को जबरन अपनी कार…

Truck Driver Kidnapping Case: हाल ही में नवी मुंबई में एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हुई थी। इस हादसे के बाद ट्रक चालक अचानक लापता हो गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उसकी लोकेशन पुणे में ट्रेस हुई। हैरान करने वाली बात ये थी कि ट्रक ड्राइवर IAS अधिकारी पूजा खेडकर के घर में पाया गया।

Puja Khedkar से कैसे जुड़ा मामला?

Truck Driver Kidnapping Case
Truck Driver Kidnapping Case

दरअसल, हादसे में शामिल कार का नंबर MH 12 RT 5000 था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कार से दो लोग बाहर निकले और ट्रक ड्राइवर प्रह्लाद कुमार को जबरन अपनी कार में बैठाकर वहां से ले गए। जब पुलिस ने कार की जांच की, तो पता चला कि वह पुणे स्थित पूजा खेडकर के घर से जुड़ी हुई है।

Crime News Today: जानें पूरा मामला

IAS पूजा खेडकर
IAS पूजा खेडकर

पुलिस जब वहां पहुंची, तो दरवाजा पूजा की मां मनोरमा खेडकर ने खोला, लेकिन उन्होंने घर के अंदर जाने से साफ इनकार कर दिया और पुलिस से बहस करने लगीं। काफी मशक्कत के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची, तो ट्रक ड्राइवर वहीं मिला। पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और मनोरमा खेड़कर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

Truck Driver Kidnapping Case: कौन हैं पूजा खेडकर? जिनके घर से मिला ट्रक ड्राइवर

पूजा खेडकर वही अफसर हैं, जिन्हें हाल ही में केंद्र सरकार ने पद से निष्कासित कर दिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने OBC और दिव्यांग कोटे का गलत इस्तेमाल कर UPSC परीक्षा पास की थी। जालसाजी के इन आरोपों के चलते UPSC ने न सिर्फ उनकी नियुक्ति रद्द कर दी, बल्कि जीवनभर दोबारा परीक्षा देने पर भी रोक लगा दी है।

Puja Khedkar की मां का वीडियो वायरल

Puja Khedkar
Puja Khedkar

इतना ही नहीं, पूजा की मां मनोरमा खेडकर का भी एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक जमीन विवाद के दौरान बंदूक लहराती नजर आई थीं। इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।