हाथ-पैर बांधे, चिपकाया टेप, मालकिन के तोड़े दांत फिर किया बड़ा कांड, आगे का सुनकर कांप उठेंगे आप

Summary :

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। शुक्लागंज के कोतवाली गंगाघाट के डाकटर कॉलोनी ब्रह्मनगर में रहने वाले एक कारोबारी के घर में मंगलवार दोपहर बड़ी वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर का वक्त था जब घर के मेन गेट पर कुछ लोग आए और दरवाजा खटखटाने लगे, जिसे सुनकर घर में रहने वाले किरायेदार की पत्नी ने गेट खोला, तभी कुछ बदमाश घर मालकिन का नाम लेकर उनके फ्लोर पर चढ़ गए और बड़ी वारदात को अंजाम दिया। UP Theft: उन्नाव में चोरी की घटना UP Crime…

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। शुक्लागंज के कोतवाली गंगाघाट के डाकटर कॉलोनी ब्रह्मनगर में रहने वाले एक कारोबारी के घर में मंगलवार दोपहर बड़ी वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर का वक्त था जब घर के मेन गेट पर कुछ लोग आए और दरवाजा खटखटाने लगे, जिसे सुनकर घर में रहने वाले किरायेदार की पत्नी ने गेट खोला, तभी कुछ बदमाश घर मालकिन का नाम लेकर उनके फ्लोर पर चढ़ गए और बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

UP Theft: उन्नाव में चोरी की घटना

UP Theft
UP Theft

UP Crime News: घर मालिक राकेश शुक्ला के मुताबिक़, बदमाश घर से दस लाख नकद रूपये, बिस लाख के सोने-चांदी और लाइसेंसी आभूषण लूट कर ले गए। इस दौरान घर की मालकिन सीता ने बताया कि दो मंजिला मकान में नीचे रेंटेर रहते हैं। मंगलवार को राकेश घर पर नहीं था। बेटी स्कूल गई थी। तभी कुछ बदमाश आए और घर से सारा सामान लूट ले गए। इस दौरान घर मालकिन सीता के साथ बदमाशों ने बदतमीजी की। दोनों महिलाओं के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया। और लाखों की लूटपाट कर फरार हो गए।

UP News Today: घर मालकिन ने चोर को लेकर क्या कहा?

UP Theft
UP Theft

UP Crime News: घर में रह रही किरायेदार रत्ना ने पुलिस को बताया कि दोपहर 12:30 बजे तीन नक़ाबपेश बदमाश घर के मेन गेट पर आए और बोले चाची दरवाजा खोलो.. सीता चाची से मिलना है। दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और किचन में बंद कर दिया। इसके बाद सभी बदमाश पहली मंजिल पर गए और मकान मालकिन सीता के साथ भी ऐसा ही किया। विरोध करने पर महिला के मुंह पर घूंसे मारे जिससे उनके दांत टूट गए। एक ने महिला का तो अंगूठा चबाया और गला दबाकर जमीन पर घसीट दिया।

Hindi News: पुलिस का बयान

Hindi News
Hindi News

इस दौरान महिला बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो कमरे में रखे सभी चीजें बिखड़े पड़े थे। इस दौरान महिला किसी तरह खुद को खोलकर नीचे गई, जहां रत्ना को किचन से बाहर निकाला। इसकी जानकारी मिलते ही घर मालिक राकेश भी घर पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी दीपक भूकर ने बताया कि खुलासे के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें : नेपाल की जेल से हजारों कैदी फरार, भारत में उपद्रव मचाने को तैयार! SSB ने 10 को पकड़ा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।