9 मस्जिदों के बाहर कटे मिले सुअर के सिर, राष्ट्रपति का लिखा था नाम, मुसलमानों में हड़कंप

Summary :

France Mosque News:  फ्रांस की राजधानी पेरिस में उस समय हड़कंप मच गया जब मस्जिदों के बाहर सुअरों के कटे सिर मिले। मंगलवार को पेरिस में 9 मस्जिदों के बाहर सूटकेस में सुअर के सिर कटे मिले। पेरिस के पुलिस प्रमुख ने बताया कि चार सुअर के सिर पेरिस शहर के मस्जिदों में और पांच सुअरों के सिर असापास के मस्जिदों में मिले। इस घटना के बाद से मुसलमानों में आक्रोश है। पेरिस अभियोजन कार्यालय के अनुसार, यह कृत्य सुनियोजित प्रतीत होता है। इनमें से एक सुअर का सिर सूटकेस में मिला है। इस घटना ने देश भर में आक्रोश…

France Mosque News:  फ्रांस की राजधानी पेरिस में उस समय हड़कंप मच गया जब मस्जिदों के बाहर सुअरों के कटे सिर मिले। मंगलवार को पेरिस में 9 मस्जिदों के बाहर सूटकेस में सुअर के सिर कटे मिले। पेरिस के पुलिस प्रमुख ने बताया कि चार सुअर के सिर पेरिस शहर के मस्जिदों में और पांच सुअरों के सिर असापास के मस्जिदों में मिले। इस घटना के बाद से मुसलमानों में आक्रोश है।

पेरिस अभियोजन कार्यालय के अनुसार, यह कृत्य सुनियोजित प्रतीत होता है। इनमें से एक सुअर का सिर सूटकेस में मिला है। इस घटना ने देश भर में आक्रोश और निंदा को जन्म दिया है। फ्रांसीसी पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है।

France News: गृह मंत्री ने की निंदा

फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रेटैलेयू ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह व्यवहार निंदनीय और पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम नागरिकों को अपने धर्म का शांतिपूर्वक पालन करने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुटता और जागरूकता की अपील भी की।

France Mosque News
France Mosque News

France Mosque News: मुसलमानों में आक्रोश                                   

पेरिस की ग्रैंड मस्जिद के रेक्टर चेम्स-एद्दीन हाफिज ने इसे इस्लामोफोबिक हमला बताया और कहा कि यह मुसलमानों के खिलाफ बढ़ती नफरत का दुखद संकेत है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर ऐसे कृत्यों के खिलाफ आवाज़ उठाने की आवश्यकता बताई।

France Mosque News
France Mosque News

Paris News: फ्रांस में बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाएं

बता दें फ्रांस यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। वहां सांप्रदायिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, इस साल जनवरी से जून के बीच मुस्लिम विरोधी 181 घटनाएं दर्ज की गई हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पेरिस की मेयर ऐन हिडाल्गो ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- France Protest News: नेपाल के बाद फ्रांस में भी भड़की हिंसा, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता

Neha Singh