Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें 19 सितंबर तक मौसम का हाल

Summary :

Punjab Weather Update: बाढ़ में डूबे पंजाब के कई गांवों के बाद अब हालात सुधरने लगे है, नदियों का जलस्तर कम होने लगा है लेकिन IMD ने एक बार फिर पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। बता दें कि रविवार को भी पंजाब के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी और कई जिलों में खिली हुई धूप निकली थी। आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित पंजाब पहुँचे। इस दौरान, वह राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। Punjab Weather Update पंजाब में एक बार फिर भारी…

Punjab Weather Update: बाढ़ में डूबे पंजाब के कई गांवों के बाद अब हालात सुधरने लगे है, नदियों का जलस्तर कम होने लगा है लेकिन IMD ने एक बार फिर पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। बता दें कि रविवार को भी पंजाब के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी और कई जिलों में खिली हुई धूप निकली थी। आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित पंजाब पहुँचे। इस दौरान, वह राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब में एक बार फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज होशियारपुर, रूपनगर, फतेहगढ़, पठानकोट और पटियाला में आज बारिश की संभावना जताई है। वहीं 18 सितंबर तक पंजाब के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में केंद्रीय और उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है और 19 सितंबर को मानसून सक्रिय हो सकता है।

Rahul Gandhi Punjab Visit

Rahul Gandhi Punjab Visit
Rahul Gandhi Punjab Visit

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब दौरा करने के लिए पहुंच गए है। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान वे बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन भी करेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

Punjab Flood Updates

पंजाब में कुल फसल क्षेत्र का 1,98,525 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें गुरदासपुर (40,169 हेक्टेयर), पटियाला (17,690 हेक्टेयर), तरनतारन (12,828 हेक्टेयर), फाजिल्का (25,182 हेक्टेयर), फिरोजपुर (17,257 हेक्टेयर) और कपूरथला (17,574 हेक्टेयर) आदि में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

ALSO READ: Rahul Gandhi Punjab Visit: बाढ़ के बाद पटरी पर लौट रहा जनजीवन, राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।