अब शादी नहींं होगी… हमेशा के लिए अलग हो गए Smriti-Palash, पोस्ट शेयर कर शादी को लेकर किए खुलासे

Summary :

Smriti Mandhana Wedding Post: Palash Muchhal और Smriti Mandhana के बीच शादी की खबरें पहले खूब चर्चा में थीं। दोनों का शादी के बंधन में बंधने का सपना अब टूट चुका है। Palash और Smriti  ने अब सोशल मीडिया के जरिए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। तो चलिए जानते है, क्या कुछ कहा दोनों ने… रिश्ते को खत्म करने का लिया फैसला   Palash Muchhal और Smrithi Mandhana ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर अपनी शादी पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का…

Smriti Mandhana Wedding

Smriti Mandhana Wedding Post: Palash Muchhal और Smriti Mandhana के बीच शादी की खबरें पहले खूब चर्चा में थीं। दोनों का शादी के बंधन में बंधने का सपना अब टूट चुका है। Palash और Smriti  ने अब सोशल मीडिया के जरिए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। तो चलिए जानते है, क्या कुछ कहा दोनों ने…

रिश्ते को खत्म करने का लिया फैसला

Smriti Mandhana Wedding Post

 

Palash Muchhal और Smrithi Mandhana ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर अपनी शादी पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी निजी जिंदगी में बदलाव करने और रिश्ते से पीछे हटने का फैसला लिया है। यह मेरे लिए बहुत कठिन समय है। कुछ लोग बिना किसी तथ्यों के सिर्फ अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हैं, जो कि मुझे बहुत दुख पहुंचाता है।

इसी के साथ ही Palash ने ये भी लिखा की  मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, लेकिन मैं इसे अपने विश्वासों के साथ बखूबी संभालूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में पहले यह सोचें कि किसी के बारे में बिना सच्चाई जाने कोई भी राय न बनाएं। हमारी शब्दों से दूसरों को जो चोट पहुंच सकती है, हमें उसका अहसास नहीं होता।”

Palash ने आगे कहा, “हमारे चारों ओर बहुत लोग हैं जो गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मेरे खिलाफ जो गलत और अपमानजनक बातें फैलाई जा रही हैं, उनके खिलाफ मेरी टीम कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में जो लोग मेरे साथ खड़े हुए, मैं उनका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।”

शादी के बीच आई थी स्वास्थ्य समस्याएं

Smriti Mandhana Wedding Post

बता दें, Smriti Mandhana  और Palash Muchhal  की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में तय हुई थी। लेकिन इसी दौरान दोनों परिवारों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई। स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके कुछ घंटों बाद पलाश भी अस्पताल में भर्ती हो गए, जिसके कारण शादी की तारीख को टालना पड़ा। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और शादी से जुड़ी सभी पोस्ट भी हटा दी।

वहीं, इसी बीच Palash  को कई बार सार्वजनिक रूप से भी देखा गया, लेकिन उनके चेहरे पर एक गहरी चुप्पी और मायूसी साफ झलकती थी। हाल ही में उन्हें वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमा नंद महाराज से मिलने जाते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थी।

जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि नई शादी की तारीख 7 दिसंबर तय की गई है, तो Smriti  Mandhana  के भाई का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने  शादी की इस तारीक को झूठा बताया था।

Palash और Smriti  के रिश्ते की स्थिति अब पूरी तरह से अनिश्चित है। दोनों के बीच क्या होगा, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। लेकिन दोनों  ने जो फैसला लिया है, वह उनकी निजी जिंदगी के बारे में उनके विचारों को दर्शाता है।

Also  Read: कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान बढ़ते वजन को लेकर छलका Dipika Kakar का दर्द, कहा- रो-रो कर हुआ….

Tamanna Choudhary