गिरफ्तार हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Sharmishta Panoli, देश को लेकर की विवादित टिप्पणी

Summary :

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी से मचा बवाल

पुणे की लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। उन्होंने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित टिप्पणी की थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली मानी गई। वीडियो के वायरल होने पर मामला दर्ज हुआ और उनकी माफी के बावजूद गिरफ्तारी हुई।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली और पुणे की लॉ की स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली एक बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। भारत के सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर की गई एक विवादित टिप्पणी के चलते उन्हें कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मामले ने बवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शर्मिष्ठा पनोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कथित रूप से एक विशेष धार्मिक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। बताया गया कि इस वीडियो में शर्मिष्ठा ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े मुद्दे पर एक तीखा कमेंट किया था, जिसे धार्मिक रूप से भड़काऊ माना गया। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और देखते ही देखते बवाल मच गया।

Sharmishta Panoli

कोलकाता में दर्ज हुई शिकायत

वीडियो के वायरल होने के बाद कोलकाता में एक शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में आरोप था कि शर्मिष्ठा का यह वीडियो समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और गुरुग्राम से शर्मिष्ठा को हिरासत में लिया।

Sharmishta Panoli

माफी के बाद भी हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो के बाद शर्मिष्ठा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें रेप की धमकियां भी मिलने लगीं। इस सबके बीच शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट के जरिए माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। उन्होंने विवादित वीडियो को डिलीट भी कर दिया था। बावजूद इसके, मामला शांत नहीं हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Sharmishta PanoliSkirt Designs: अपने वॉडरोब में शामिल करें Anushka Sen से लेकर Avneet Kaur तक ये स्टाइलिश स्कर्ट

बॉलीवुड सितारों पर साधा निशाना

शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में सिर्फ धार्मिक टिप्पणी ही नहीं की थी, बल्कि उन्होंने कुछ बॉलीवुड सितारों पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ये सितारे फिल्मों में देशभक्ति की बातें तो करते हैं, लेकिन जब देश को सच में उनकी जरूरत होती है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर और ज्यादा गुस्सा भड़का दिया।

Sharmishta Panoli

पुलिस में मामला दर्ज

फिलहाल, शर्मिष्ठा कोलकाता पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाएं भड़काने से जुड़े धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है।

Yashika Jandwani