Soha Ali Khan ने पति कुणाल खेमू पर जमकर लुटाया प्यार, Anniversary पर लिखा स्पोशल नोट

Summary :

Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक सोहा अली खान और कुणाल खेमू आए दिन चर्चाओं में रहते हैं. कभी अपनी फिल्म तो कभी अपनी फैमिली को लेकर ये कपल अक्सर लाइमलाइट में रहते है. लेकिन आज यानि रविवार को ये दोनों कपल शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे है और इस खास मौके पर सोहा ने अपने पति कुणाल खेमू के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. Kunal Kemmu Soha Ali Khan Anniversary: सोहा ने की ये स्पेशल पोस्ट   View this…

Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक सोहा अली खान और कुणाल खेमू आए दिन चर्चाओं में रहते हैं. कभी अपनी फिल्म तो कभी अपनी फैमिली को लेकर ये कपल अक्सर लाइमलाइट में रहते है. लेकिन आज यानि रविवार को ये दोनों कपल शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे है और इस खास मौके पर सोहा ने अपने पति कुणाल खेमू के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है.

Kunal Kemmu Soha Ali Khan Anniversary: सोहा ने की ये स्पेशल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कुणाल के बीते कई सालों के ऐसे दिखा रही हैं, जिनमें वह कभी हंसते हुए, कभी मस्ती करते हुए और कभी बिल्कुल सादे अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ सोहा ने साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ का गाना ‘ये लड़का हाय अल्लाह कैसा है दीवाना’ बतौर बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया है.

Soha Ali Khan: सोहा ने पति कुणाल पर लुटाया प्यार

Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary
Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary (Source: Social Media)

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा कि, “मुझे हमेशा से पता था कि कुणाल सबसे अलग हैं. 11 साल पहले हम दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था और आज भी मुझे लगता है कि ये कदम उठाने का फैसला मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला है. हमारा रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है. हैप्पी एनिवर्सरी, मेरे कुणाल.”

Kunal Kemmu News: सोहा अली खान की लव लाइफ

Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary
Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary (Source: Social Media)

अगर सोहा और कुणाल के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ के सेट पर हुई थी. उस समय दोनों ने अपने काम को प्रायोरिटी दी और नजदीकियों से दूरी बनाए रखी. हालांकि समय के साथ हालात बदले और दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. फिर अपनी दूसरी फिल्म ‘निन्यानवे’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इसके बाद दोनों कपल एक दूसरे को समझने लगे. यहां से सोहा और कुणाल के दोस्ती की शुरूआत हुई, जो की आगे चलकर धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary
Soha Ali Khan Post On Wedding Anniversary (Source: Social Media)

सोहा और कुणाल ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और बतौर कपल एक-दूसरे पर भरोसा कायम किया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 25 जनवरी 2015 को मुंबई में दोनों ने शादी की. यह शादी बेहद सादगी भरी थी, इसमें परिवार और करीबी लोगों को ही बुलाया गया था. वहीं अगर बच्चो की बात करें तो कपल की एक बेटी है, जिसका जन्म 2017 में हुआ था और उसका नाम इनाया नौमी खेमू रखा गया.

Read More: मौनी रॉय को हरियाणा में देख बूढ़ों में आया जोश, एक्ट्रेस संग की अश्लील हरकत

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।