Best Places to Visit on Republic Day: 26 जनवरी भारत का राष्ट्रीय पर्व होने के साथ – साथ परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी एक बेहतरीन समय होता है। इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहती है और चारों तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। ऐसे में इस खास दिन पर लोग अपने परिवार के साथ घूमने का भी प्लान बनाते हैं। अगर आप भी 26 जनवरी पर अपने बच्चों के साथ दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको Best Places to Visit on Republic Day के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। इससे बच्चे एन्जॉय करने के साथ-साथ कुछ नया भी सीखेंगे।
Best Places to Visit on Republic Day: गणतंत्र दिवस पर इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

1. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों के साथ इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जा सकते हैं। इस दिन यहां का माहौल काफी शानदार होता है। हर साल गणतंत्र दिवस के दिन नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारत अपने शौर्य का प्रदर्शन करता है। इस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को भी दिखाया जाता है। हालांकि, परेड देखने के लिए पास की जरूरत होती है। वहीं, शाम के समय रोशनी से सजा इंडिया गेट बच्चों को काफी आकर्षित करता है।
2. नेशनल वॉर मेमोरियल
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप अपने बच्चों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक घूमने का प्लान बना सकते हैं। शहीद जवानों की स्मृति में बने इस स्मारक में लड़े गए सभी युद्धों से जुड़ी वीरता और बलिदान की गाथाएं देखने और जानने को मिलती हैं। इस स्मारक में साल 1947 के बाद हुए युद्धों में शहीद हुए 25 हजार से अधिक सैनिकों के नाम अंकित हैं।

3. प्रधानमंत्री संग्रहालय
दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर में स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय बच्चों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आजादी के बाद से अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन, कार्यकाल – और योगदान को आधुनिक तकनीक के जरिए दिखाया गया है। 26 जनवरी जैसे खास दिन पर – यहां आकर बच्चे देश के लोकतंत्र और नेतृत्व के बारे में रोचक तरीके से सीख सकते हैं।
4. नेशनल साइंस सेंटर
प्रगति मैदान कम्प्लेक्स के पास स्थित नेशनल साइंस सेंटर बच्चों के लिए किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है। यहां इंटरएक्टिव मॉडल्स और प्रयोगों के जरिए साइंस को मजेदार तरीके से समझाया जाता है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर बच्चों के साथ आप यहां घूमने का प्लान भी कर सकते हैं।

5. लाल किला
दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला बच्चों के साथ घूमने के लिए एक शानदार जगह है। मुगलकालीन वास्तुकला का यह अद्भुत नमूना भारत के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराता है। गणतंत्र दिवस के आसपास लाल किला घूमना देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। इस ऐतिहासिक जगह को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है।
Also Read: Vaishno Devi यात्रा का है प्लान? घर बैठे ऐसे करें Helicopter और Ropeway Booking, जानें जरूरी नियम


Download Android App
Download iOS App




