क्या Sonakshi Sinha और उनके पति कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी को टारगेट?, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Summary :

Sonakshi Sinha Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर छाए ‘मेलोडी’ मीम ट्रेंड ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारत के प्रधान मंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni से जुड़े इस वायरल ट्रेंड में अब बॉलीवुड सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस Sonakshi Sinha और उनके पति Zaheer Iqbal ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो Melody टॉफी को लेकर फन करते दिखाई दिए है। Sonakshi Sinha News: सोनाक्षी और जहीर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने…

Sonakshi Sinha Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर छाए ‘मेलोडी’ मीम ट्रेंड ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारत के प्रधान मंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni से जुड़े इस वायरल ट्रेंड में अब बॉलीवुड सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस Sonakshi Sinha और उनके पति Zaheer Iqbal ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो Melody टॉफी को लेकर फन करते दिखाई दिए है।

Sonakshi Sinha News: सोनाक्षी और जहीर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

Sonakshi Sinha Viral Video
Sonakshi Sinha Viral Video (Source: Social Media)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी। वीडियो में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग और कॉमिक टाइमिंग देखने को मिली। क्लिप की शुरुआत में सोनाक्षी अपने पति से सवाल करती हैं कि तुम मुझसे कितना प्यार करते हो, इसपर जहीर मेलोडी टॉफी देकर कहते हैं कि मेलोडी खाओ खुद जान जाओ। ऐसे में उनका ये जवाब माहौल को रोमांटिक बनाने के बजाय सीधे कॉमेडी में बदल देता है।

Fans Reaction: क्या फैंस को पसंद आया कपल का नया अंदाज?

Sonakshi Sinha Viral Video
Sonakshi Sinha Viral Video (Source: Social Media)

इसी बीच ये वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही समय में इस पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। यूजर्स ने खासतौर पर दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री और कॉमिक अंदाज की तारीफ की। कई फैंस का कहना था कि सोनाक्षी और जहीर ने इस ट्रेंड को सिर्फ फॉलो नहीं किया, बल्कि उसमें अपना अलग ट्विस्ट जोड़कर और भी मजेदार बना दिया। तो वहीं कुछ लोग सोनाक्षी के इस वीडियो से नाराज भी नजर आए, अब ऐसा क्यों चलिए आपको बताते हैं।

Melody Trend: कैसे शुरू हुआ ‘मेलोडी’ मीम ट्रेंड?

Sonakshi Sinha Viral Video
Sonakshi Sinha Viral Video (Source: Social Media)

दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ मीम काफी ट्रेंड कर रहा है। इसकी पॉपुलैरिटी तब और बढ़ गई जब पीएम नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से जुड़ी एक चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद ‘मेलोडी’ टॉफी और ‘मेलोनी’ नाम को जोड़कर यूजर्स ने ढेरों मीम्स और जोक्स बनाने शुरू कर दिए।

फिर देखते ही देखते इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह ट्रेंड छा गया। ऐसे में सोनाक्षी का वीडियो में टॉफी को फेंकना लोगों को पसंद नहीं आया, क्योंकि ये ट्रेंड लोगों ने दोनों देशों के मजबूत संबंध को देखते हुए बनाया था। लेकिन कई लोगों का ये मानना है कि सोनाक्षी ने टॉफी फेंककर ये दिखाया है कि उन्हें देशों के संबंध से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Reaction On Sonakshi Sinha’s Video: सोनाक्षी के वीडियो से नाराज़ सोशल मीडिया यूजर

एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनाक्षी के इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में एक्टिंग के दम पर तो कभी कामयाब नहीं हो पाईं और अब ऐसा लगता है कि वो घटिया हरकतों से सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही हैं। जब पूरा देश ‘मेलोडी’ का आनंद ले रहा है, तब वो इसे बर्बाद कर रही हैं और हर कोई समझ सकता है कि वो इनडायरेक्टली किसे निशाना बनाना चाह रही थीं। पब्लिकली लाइफ में रहने वाले लोगों को बेफालतू मे नफरत फैलाने के बजाय जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए। उन्हें थोड़ी शालीनता दिखानी चाहिए थी, लेकिन खैर…भगवान उनका भला करे।’

Sonakshi Sinha Viral Video: क्या सोनाक्षी की थी प्रधानमंत्री को बदनाम करने की प्लानिंग?

Sonakshi Sinha Viral Video
Sonakshi Sinha Viral Video (Source: Social Media)

इस तरह के और भी कई कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि ऐसा करने के पीछे सोनाक्षी की यही प्लानिंग थी या नहीं इसपर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन वायरल वीडियो में दोनों जहीर और सोनाक्षी की नोकझोंक और मजेदार केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में ये देखा बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में सोनाक्षी की इस वीडियो को लेकर कोई अलग सा विवाद खड़ा होता है या नहीं।

Read More: Advance Booking में Drishyam 3 ने मचाया तहलका, अब तक किसी मॉलीवुड एक्टर की बनी सबसे बड़ी ओपनिंग

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।