Advance Booking में Drishyam 3 ने मचाया तहलका, अब तक किसी मॉलीवुड एक्टर की बनी सबसे बड़ी ओपनिंग

Summary :

Drishyam 3 Advance Booking: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर Mohanlal की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 कल यानी 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म को लेकर फैंस में भी जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसके हिंदी वर्जन की भी तैयारी चल रही है, जिसमें Ajay Devgn लीड रोल निभाएंगे। Ajay Devgn In Drishyam 3: क्या मोहनलाल के साथ नजर आएंगे अजय देवगन? पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल और अजय देवगन का आमना-सामना देखने…

Drishyam 3 Advance Booking: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर Mohanlal की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 कल यानी 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म को लेकर फैंस में भी जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसके हिंदी वर्जन की भी तैयारी चल रही है, जिसमें Ajay Devgn लीड रोल निभाएंगे।

Ajay Devgn In Drishyam 3: क्या मोहनलाल के साथ नजर आएंगे अजय देवगन?

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking (Source: Social Media)

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल और अजय देवगन का आमना-सामना देखने को मिल सकता है। हालांकि अब इन चर्चाओं पर निर्माता-निर्देशक Abhishek Pathak ने साफ जवाब दिया है। एक मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने कहा कि फिलहाल ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन और मोहनलाल का कोई क्रॉसओवर नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि, “इस बार ऐसा नहीं होगा, लेकिन आने वाले समय में कुछ नया सोचा जा सकता है। फिलहाल ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है।” उनके इस बयान के बाद दोनों सितारों को एक साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे फैंस को थोड़ी निराशा जरूर हुई है।

Drishyam 3 News: लोगों के बीच ‘दृश्यम 3’ को लेकर दिखा क्रेज़

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking (Source: Social Media)

हालांकि इस फिल्म का क्रेज एक अलग ही लेवल पर देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में ‘दृश्यम 3’ के लिए पहले दिन की एडवांस बुकिंग 21 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है और बिक्री तेज़ी से बढ़ रही है।

फिल्म एनालिस्ट एबी जॉर्ज ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “दृश्यम 3 की दुनिया भर में प्री-सेल्स ज़बरदस्त चल रही हैं। पहले दिन की प्री-सेल – जल्द ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब तक 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। हालंकि कहा तो ये भी जा रहा है कि 20 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग होने वाली है। किसी भी मॉलीवुड अभिनेता के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग.”

Drishyam 3 Pre Sales: प्री-सेल्स में ‘दृश्यम 3’ ने कहां दिखाया कमाल?

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking (Source: Social Media)

घरेलू प्री-सेल्स में ‘दृश्यम 3’ केरल मे सबसे ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुकाबिक राज्य में एडवांस बुकिंग लगभग 5.50 करोड़ रुपये (कुल) होने का अनुमान है. वहीं पूरे भारत में मोहनलाल स्टारर फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग 9 करोड़ रुपये (कुल) के करीब पहुंचने का अनुमान है. तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी फिल्म के डब किए गए रिलीज़ को लेकर अच्छी मांग देखी जा रही है. फिल्म मलयालम के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।

वहीं इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक अभिषेक पाठक ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड उनका घर है, लेकिन मलयालम सिनेमा की कहानियों और कंटेंट ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि मलयालम फिल्मों की बढ़ती पॉपुलैरिटी और एक्सपेरिमेंटल सिनेमा ने उन्हें केरल जाकर वहां स्टूडियो बनाने और नए लेखकों और निर्देशकों के साथ काम करने के लिए मोटिवेट किया।

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ मलयालम वर्जन से होगी अलग

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking (Source: Social Media)

इसके अलावा अभिषेक पाठक पहले ही साफ कर चुके हैं कि अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ मलयालम वर्जन से काफी अलग होगी। फिल्म की कहानी और प्रेजेंटेशन में कई बदलाव किए जाएंगे, ताकि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले। वहीं मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ का निर्देशन Jeethu Joseph ने किया है। फिल्म में मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read More: Elvish Yadav का सबसे खास दोस्त Ajju 0008 तोड़ने चला अपना घर!, क्या ‘राव साहब’ की एक्स है इसकी वजह?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।