Sonali Bendre land case: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonali Bendre और उनके पति Goldie Behl इस समय एक कानूनी विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। पुणे के मावल एरिया के रहने वाले किसान चंद्रकांत शिंदे ने आरोप लगाया है कि उनकी पूर्वजों की जमीन पर गलत तरीके से कब्जा किया गया है।
Sonali Bendre land case: किसान का दावा- पुश्तैनी जमीन पर किया गया अवैध कब्जा

किसान के अनुसार, करीब 30 गुंठे (लगभग 32,000 वर्ग फीट) जमीन उनके परिवार की 1957 से विरासत में चली आ रही है। उनका कहना है कि इस जमीन को नियमों को नजरअंदाज कर खरीदा गया और उनके अधिकारों को अनदेखा किया गया। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जमीन पर इललीगल कंस्ट्रक्शन की कोशिश की गई और परिवार को धमकाया भी गया। इस मामले को लेकर किसान ने वडगांव मावल सिविल कोर्ट में पेटिशन दायर की है और जमीन पर स्टे लगाने की मांग की है।
Goldie Behl Controversy: सोनाली का पलटवार- “मेरा नाम किसी कागज में नहीं”

इन गंभीर आरोपों पर Sonali Bendre और उनकी लीगल टीम ने साफ इनकार किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि जमीन के किसी भी सरकारी दस्तावेज या खरीद-बिक्री के कागजात में उनका नाम शामिल ही नहीं है। उनकी तरफ से यह भी कहा गया कि ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और केवल पैसे वसूलने के इरादे से लगाए गए हैं। वकीलों का दावा है कि किसान पहले भी इस मामले को लेकर कई सरकारी विभागों जैसे तहसीलदार और एसडीओ के पास जा चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी अपील खारिज हो चुकी है। यानि एक तरफ किसान जमीन पर हक जता रहा है, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस खुद को इस पूरे मामले से अलग बता रही हैं।
Pune Farmer Allegation: कोर्ट में मामला, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

यह मामला अब पूरी तरह कोर्ट में पहुंच चुका है। किसान ने अपनी याचिका में Sonali Bendre, Goldie Behl समेत अन्य लोगों को पक्षकार बनाया है। कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई 20 अप्रैल तय की है। फिलहाल यह विवाद सिविल नेचर का बताया जा रहा है, लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। अगर कोर्ट किसान के पक्ष में फैसला देती है, तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है। वहीं, अगर आरोप झूठे साबित होते हैं तो एक्ट्रेस को बड़ी राहत मिलेगी।
Read More: Riteish Deshmukh का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा! ‘राजा शिवाजी’ टीज़र ने उड़ा दिए होश…


Download Android App
Download iOS App




