Raja Shivaji Teaser: मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला टीज़र रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस फिल्म में Riteish Deshmukh न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसको डायरेक्ट भी किया है।
Raja Shivaji Teaser: टीज़र में दिखी शौर्य की झलक, रितेश देशमुख का दमदार अवतार

टीज़र में रितेश देशमुख का लुक बेहद इम्प्रेसिव और रॉयल नजर आ रहा है। तलवारबाजी, युद्ध के दृश्य और भव्य सेट्स इस फिल्म को एक बड़े लेवल का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट साबित करते हैं। खास बात यह है कि इस टीज़र को पहले सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ दिखाया गया था, जहां दर्शकों ने इसे देखकर जोरदार तालियां और सीटियां बजाईं।
Riteish Deshmukh Shivaji look: संजय दत्त से लेकर अभिषेक बच्चन तक, स्टारकास्ट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

इस मेगा बजट फिल्म में Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan, Genelia Deshmukh और कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। टीज़र में इन सभी की झलक ने दर्शकों की क्यूरोसिटी और बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ एक बायोपिक नहीं बल्कि एकगॉर्जियस सिनेमेटिक एक्सपीरियंस होने वाली है, जिसमें शिवाजी महाराज के संघर्ष, रणनीति और स्वराज की कहानी को बड़े लेवल पर दिखाया जाएगा। फिल्म को मल्टी-लैंग्वेज में रिलीज किया जाएगा, जिससे यह पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचेगी।
Raja Shivaji Cast: सोशल मीडिया पर छाया टीज़र, फैंस बोले- ‘ब्लॉकबस्टर पक्का’

टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। लोग रितेश देशमुख के ट्रांसफॉर्मेशन और फिल्म के विजुअल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “ब्लॉकबस्टर” बताया, तो कुछ ने कहा कि यह फिल्म भारतीय इतिहास को एक नए अंदाज में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हो सकती है, जिसे महाराष्ट्र दिवस के मौके पर खास तौर पर लाया जाएगा।
जैसे ही टीज़र सामने आया, फैंस ने इसे हाथोंहाथ लिया। कई लोगों ने कमेंट किया कि “रितेश देशमुख का ये अब तक का सबसे बड़ा और अलग रोल है।” वहीं कुछ यूजर्स ने इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्म तक बता दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट्स में रितेश और Genelia Deshmukh पारंपरिक अंदाज में नजर आए, जहां दोनों ने हाथ जोड़कर दर्शकों को ग्रीटिंग्स दी। यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और लोगों ने इसे “संस्कृति और सम्मान” से जोड़कर देखा।


Download Android App
Download iOS App




