Alia Bhatt की फिल्म ‘Alpha’ अब थिएटर में नहीं होगी रिलीज, जानें क्यों हुआ मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच विवाद

Summary :

Alia Bhatt Clash For Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. क्योंकि ऐसी खबर सामने आ रही है कि फिल्म के निर्माताओं के साथ आलिया भट्ट की रिलीज को लेकर तू तू मैं मैं हो गई है. कहा जा रहा है कि फिल्म को सीधे थिएटर पर रिलीज करने के ख्याल से आलिया नाराज हैं, जबकि यशराज फिल्म्स इसे ओटीटी के बजाय बड़े पर्दे पर लाने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने इस…

Alia Bhatt Clash For Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. क्योंकि ऐसी खबर सामने आ रही है कि फिल्म के निर्माताओं के साथ आलिया भट्ट की रिलीज को लेकर तू तू मैं मैं हो गई है. कहा जा रहा है कि फिल्म को सीधे थिएटर पर रिलीज करने के ख्याल से आलिया नाराज हैं, जबकि यशराज फिल्म्स इसे ओटीटी के बजाय बड़े पर्दे पर लाने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करवाने के बारे में सोचा है.

Alia Bhatt Clash For Alpha: मेकर्स ने लिया फिल्म को OTT पर रिलीज करने का फैसला

Alia Bhatt Clash For Alpha
Alia Bhatt Clash For Alpha (Source: Social Media)

इसके पीछे की वजह वैसे तो ऑफिशयली सामने नहीं आ पाई है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर कई समय से चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के चलते आलिया ने ये फैसला किया है. आपको बता दें कि आलिया भट्ट की इस फिल्म को लेकर ये बातें चल रही हैं कि उनकी इस फिल्म में बहुत सी ऐसी चीजें दिखाई जा रही है, जो कि एक समुदाय को टारगेट करती हैं. इसी के चलते फिल्म के बॉयकॉट को लेकर भी मांग होने लगी थी. लेकिन फिर बाद में मामला शांत हुआ और फिल्म के रिलीज को लेकर बातें शुरू हुईं.

Alia Bhatt Clash For Alpha: थिएटर में भी रिलीज होने के बाद फिल्म नहीं देखेंगे फैंस

Alia Bhatt Clash For Alpha
Alia Bhatt Clash For Alpha (Source: Social Media)

लेकिन अब फिर से उस ही विवाद को लेकर काफी बातें होने लग गई है, कई लोग तो इसे थिएटर में रिलीज होने के बावजूद भी ना देखने की बात कर रहे हैं. हालांकि आलिया भट्ट के थिएटर में फिल्म को ना रिलीज करने के फैसले पर मेकर्स नाराज है. लेकिन आलिया को ये बात पता है कि अगर फिल्म थिएटर में आई तो इसको लेकर बवाल मच सकता है. इसलिए हो सकता है कि वो इसे ओटीटी पर ही रिलीज करवाएं.

‘अल्फा’ के सेट्स पर भी आलिया और मेकर्स के बीच कुछ खटपट की खबरें सामने आई थी. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच क्रिएटिव मतभेदों (creative differences) की भी चर्चा थी, जिसमें आदित्य चोपड़ा को बीच में आना पड़ा था.

Alia Bhatt Clash For Alpha
Alia Bhatt Clash For Alpha (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के कहने पर यश राज फिल्म्स (YRF) ने नेटफ्लिक्स के साथ 215 करोड़ में डील साइन की थी. पर अब बताया जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं कि यह स्पाई थ्रिलर फिल्म को पहले थिएटर्स में रिलीज किया जाए, पर उनकी ये इच्छा पूरी होगी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

फिलहाल के लिए अगर ये फिल्म सिनेघरों में रिलीज होती है तो इसे 10 जुलाई 2026 तक पोस्टपोन किया जा सकता है, क्योंकि इसका सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के साथ क्लैश हो सकता था. ये दोनों ही फिल्में पहले 17 मई को रिलीज होने वाली थी.

Read More: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंग पवन सिंह, जानें किस फिल्म में नजर आएंगे पावर स्टार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।