कैंसर को मात देने पर सोनाली बेंद्रे ने जाहिर की खुशी, घर वापसी पर कही ये बात

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बेहद हिम्मत के साथ जानलेवा बीमारी कैंसर को मात दे दी है। वहीं, कैंसर से ठीक होने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने काम पर भी वापसी कर ली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बेहद हिम्मत के साथ जानलेवा बीमारी कैंसर को मात दे दी है। वहीं, कैंसर से ठीक होने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने काम पर भी वापसी कर ली है। सोनाली बेंद्रे जल्द ही डांस रिएलटी शो ‘डीआईडी ​​लिटिल मास्टर’ में बतौर जज नजर आएंगी हैं। कैंसर से जंग को लेकर अभिनेत्री ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बात करी और इस जानलेवा बिमारी से ठीक होकर घर वापसी करने पर खुद को खुशकिस्मत बताया।
सोनाली बेंद्रे हुई थी कैंसर का शिकार 
करीब तीन साल पहले सोनाली बेंद्रे और उनके परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। जब साल 2018 में पता चला था कि वह मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस अपने  इलाज के लिए विदेश चली गई थीं। ठीक होने के बाद वह इंडिया वापस लौट आई थीं लेकिन फिटनेस और हेल्थ के कारण काम से दूरी बनाकर रखी थी।
अपनी बेहद खतरनाक बिमारी को लेकर सोनाली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि, मैं बस आभारी हूं कि मैं वापस आ गई हूं, आभारी हूं कि मैं अपने बच्चे को बड़ा होते देख पा रही हूं, और आभारी हूं कि मैं यहां अपने माता-पिता के लिए हूं, बस उन सभी चीजों के लिए। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। और हां, न केवल वापस, बल्कि एक तरह से ऐसी वापसी जहां मैं सेट पर जाकर 12 से 18 घंटे काम करने के लिए स्वस्थ हूं। वापस आने का कोई अन्य तरीका इतना बेकार और इतना मजेदार नहीं होगा। 
क्या है मेटास्टेटिक कैंसर?
जानकारी के लिए बता दें, मेटास्टेटिक कैंसर उसे कहते हैं जब कैंसर सेल्स अपने प्राइमरी स्पॉट से अलग हो जाती हैं और लिम्फ सिस्टम या ब्लड के माध्यम से बॉडी के अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं। कैंसर सेल्स शरीर के अन्य हिस्सों में ट्यूमर बनाती हैं, जिन्हें मेटास्टेटिक ट्यूमर के रूप में जाना जाता है।

Desk Team