Sonarika Bhadoria Pregnancy: ‘देवों के देव महादेव’ एक्ट्रेस Sonarika Bhadoria जल्द बनने वाली है माँ, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज़

Summary :

Sonarika Bhadoria Pregnancy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘पार्वती’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। सोनारिका भदौरिया ने अपने पति विकास पराशर संग अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। जैसे ही फैंस को ये खुशखबरी मिली तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और सभी ने कपल को बधाई दी। Sonarika Bhadoria Pregnancy सोनारिका भदौरिया ने शेयर की गुड न्यूज़ सोनारिका ने सोशल मीडिया पर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। सफेद लेस गाउन पहने हुए,…

Sonarika Bhadoria Pregnancy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘पार्वती’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। सोनारिका भदौरिया ने अपने पति विकास पराशर संग अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। जैसे ही फैंस को ये खुशखबरी मिली तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और सभी ने कपल को बधाई दी।

Sonarika Bhadoria Pregnancy

सोनारिका भदौरिया ने शेयर की गुड न्यूज़

सोनारिका ने सोशल मीडिया पर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। सफेद लेस गाउन पहने हुए, मुस्कुराती हुई सोनारिका ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए। तस्वीरों में दोनों का प्यार और खुशी साफ झलक रही थी। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनारिका ने कैप्शन लिखा- ‘हमारा अब तक का सबसे बड़ा सफर’। इस पोस्ट के बाद फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

जैसे ही सोनारिका ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की, फैन्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें शुभकामनाएं देने लगे। टीवी इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया पर मौजूद लाखों फॉलोअर्स तक, हर कोई उन्हें दुआएं और प्यार भेजता दिखा।

Sonarika Bhadoria Pregnancy
Sonarika Bhadoria Pregnancy

कैसे हुई थी विकास से मुलाकात?

सोनारीका की मुलाकात विकास से जिम में हुई थी। विकास सोनारिका के भाई के दोस्त थे। यहीं से इनका रिश्ता शुरू हुआ। सोनारिका और विकास की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों करीब नौ वर्षों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। 2022 में मालदीव में हुई उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। इससे पहले कपल ने गोवा में रोका सेरेमनी भी की थी। फरवरी 2024 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के नाहरगढ़ पैलेस में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के बाद विकास के गृह नगर फरीदाबाद में भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की।

Sonarika Bhadoria Pregnancy
Sonarika Bhadoria Pregnancy

सोनारिका भदौरिया ने 2011 में ‘तुम देना साथ मेरा’ शो से टेलीविजन पर शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें शो ‘देवों के देव… महादेव’ में देवी पार्वती के किरदार ने खूब पॉपुलैरिटी मिली। उनके चेहरे की मासूमियत ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

 

Also Read: Soha Ali Khan News: सोहा अली खान संग इटली में हुई दिनदहाड़े छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने कहा- “उनका क्या मोटिव होता”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।