सोनू निगम ने वीडियो जारी कर आतंकी हमले और कथित सेक्युलर लोगों पर उतारा गुस्सा

Summary :

सोनू निगम ने आज दुःख में डूबे आम नागरिकों को सन्देश देते हुए कथित सेक्युलर लोगों पर निशाना साधा है जो आज इस आतंकी हमले पर चुप्पी साधे हुए है।

बीते गुरूवार को कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवानों की शहादत हुई और पूरा देश इस समय गमगीन है। आम इंसान से लेकर सेलिब्रिटीज भी इस दुःख की घड़ी में पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठा रहे है। शहीदों के परिवारों को सांत्वना दी जा रही है। सिंगर सोनू निगम ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हमले के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है।

पुलवामा

बेशक आज पूरा देश शहीदों के साथ है लेकिन भारत आज एक सुर में यही मांग कर रहा है की पाकिस्तान से इस आतंकी वारदात का करारा जवाब दिया जाये। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करते हुए इस हमले के खिलाफ विरोध करने वाले लोगों को एक सन्देश दिया है।

सोनू निगम

सोनू निगम ने आज दुःख में डूबे आम नागरिकों को सन्देश देते हुए कथित सेक्युलर लोगों पर निशाना साधा है जो आज इस आतंकी हमले पर चुप्पी साधे हुए है। सोनू निगम ने कहा है की लोगों को 44 सीआरपीएफ जवानों की शाहदत पर आंसू नहीं बहाने चाहिए।

सोनू निगम

कथित सेक्युलर लोगों को सोनू निगम ने उन्ही के अंदाज में जवाब देते हुए कहा है की , ‘ 40 हो या 440 , आपको लोग क्यों दुःख मना रहे हो इतना ? इसमें दुःख वाली क्या बात है इतनी ?आप तो वो करिये जो इस देश में सही है , जो सेक्युलर लोग करते है।”

सोनू निगम

सोनू निगम ने आगे कहा , ” इन बातों में दुःख मनाना छोड़ दीजिये आरएसएस पर , हिंदुत्ववादी पर , और बाकी राष्ट्रवादी संस्थाओं पर। आप वो कीजिये जो यहाँ पर सेक्युलर लोग करते है। भारत तेरे टुकड़े होंगे , अफजल हम शर्मिंदा है। शाबाश अगर इस देश में रहना है तो इस तरह की सेक्युलर सोच आपकी होनी चाहिए।

सोनू निगम

सोनू निगम ने वंदे मातरम बोलने में संकोच करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा , ” वंदे मातरम् बिलकुल मत बोलना। यहाँ पर वो बोलना गलत है और ये दुःख मत मनाइये आप। सीआरपीएफ के लोग थे , इसमें बहुत बड़ी बात तो नहीं है , है ना ? चलिए मिलते है नमस्ते यहाँ भी नहीं बोलना। लाल सलाम !”

सोनू निगम सोनू निगम का ये वीडियो बेशक उन सेक्युलर लोगों करारा तमाचा है जो भारत विरोधी ताकतों का समर्थन करते है और उन्हें अब ये सबक जरूर लेना चाहिए की अब भारत चुप नहीं बैठेगा और अब बदला जरूर लिया जायेगा।

जान्हवी कपूर ने पुलवामा हमले को जिहाद कहने वाले पाकिस्तानी अखबार की खोली पोल

Desk Team