पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिवारों के लिए बड़ी धनराशि की मदद देंगे सलमान खान

Summary :

हाल ही में खबर आ रही है की बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए मदद करने के लिए आगे आये है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा हुए कायराना आतंकी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर रखा है और पूरा देश आज शहीद जवानों के साथ खड़ा है। बॉलीवुड हस्तियां भी बढ़चढ़ कर शीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आ रही है जिनमे सलमान खान भी शामिल है।

सोनू निगम

इस दुःख की घड़ी में हर कोई अपनी इच्छानुसार देश की वीर जवानों की मदद के लिये आगे आ रहा है और हर कोई चाहता है की अब पाकिस्तान को उसकी करनी की सजा मिलनी चाहिए।

सलमान खान

हाल ही में खबर आ रही है की बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए मदद करने के लिए आगे आये है। अभी ये नहीं पता चला है की ये मददद क्या होगी पर सूत्रों के अनुसार सलमान खान की तरफ से बड़ी धनराशि शहीदों के परिवारजनों को मिलेगी।

सलमान खान

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है और सलमान खान के इस कदम सराहना की है। सलमान खान अपनी संस्था बिइंग ह्यूमन के जरिये ये मदद कर रहे है जो अपने सामजसेवी कामों के लिए जानी जाती है। सलमान खान ने ये संदेश भी दिया है की पूरा देश जवानों के साथ है।

सलमान खान

सलमान खान से पहले बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 5 – 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। जल्द से जल्द ये मदद शहीद जवानों के परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।

सलमान खान

बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने भी देवरिया जिले के शहीद विजय कुमार मौर्य के परिजनों की मदद की बात की है। वह विजय मौर्या के परिजनों को दस लाख रुपये की मदद देंगे।

mukesh ambani

अब देखना होगा सलमान खान द्वारा ये मदद कितनी जल्दी शहीदों के परिवारों तक पहुँचती है और आपको बता दें देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी भी शहीदों के परिवारों के लिए अपना खजाना खोल चुके है।

पुलवामा हमले के बाद T-series ने YouTube से हटाए पाकिस्तानी सिंगर्स के गाने

Desk Team