DM ने सोनू सूद के मदद करने पर उठाए सवाल, एक्टर बोले-‘आप डबलचेक करा लें’

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले साल से ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले साल से ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। अभिनेता ने कोरोना की पहली लहर में खुद आगे बढ़कर प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की थी,इसके बाद साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों की सहायता कर उनके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स और ऑक्सीजन बेड्स पहुंचा रहे हैं। यही नहीं लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा भी दे दिया है।
डीएम ने क्या कहा? 
उड़िशा के गंजाम स्थित जिले के डीएम ने सोनू सूद के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कहा कि- हमें सोनू सूद या @SoodFoundation की ओर से किसी ने भी संपर्क नहीं किया है. जिस पेंशेंट का जिक्र सोनू सूद कर रहे हैं वो होम आइसोलेशन में है और स्टेबल है. बेड का कोई इश्यू नहीं है. @BrahmapurCorp इसे मॉनिटर कर रही है. @CMO_Odisha।
लेकिन हाल ही में एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ की जब सोनू सूद पर सवाल भी उठने लगे हैं। दरअसल कुछ ऐसी सोच के लोग जो यह मानते है कि सोनू सूद लोगों की मदद करने के साथ ही इसका पीआर भी कर रहे हैं और इसी तर्ज पर हाल ही में एक डीएम ने सोनू सूद की विश्वसनियता पर सवाल खड़े किए,लेकिन एक्टर चुप नहीं रहे और उन्होंने अपने जवाब से सभी की बोलती भी बंद कर दी है।
अब जब सोनू सूद को डीएम के इस ट्वीट का मालूम हुआ तब उन्होंने इस मामले पर अपनी बात सबके सामने रखनी जरूरी समझी और जिस शख्स की मदद के लिए वह आगे आये उसकी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। शेयर की गयी इस चैट में एक्टर उस शख्स से बात कर रहे हैं साथ ही उससे डिटेल्स मांग रहे हैं।

इतना ही नहीं सोनू सूद ने डीएम के इस ट्वीट पर रीट्वीट करके लिखा- सर, हमारी तरफ से कभी भी ये दावा नहीं किया गया कि हमनें आपको अप्रोच किया है। जरूरतमंद शख्स हमें अप्रोच करता है और हम उसके लिए बेड का अरेंजमेंट करते हैं। आपके लिए ये चैट अटैच कर रहा हूं, आपका ऑफिस अच्छा काम कर रहा है। आप डबलचेक कर सकते हैं कि हमनें उस शख्स की भी मदद की है।उसकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स आपको भेजी है। जय हिंद।
क्या है मामला? 
बता दें, जैसा की इन दिनों काफी संख्या में लोग सोनू सूद को ट्वीट कर उनसे मदद मांगते रहते हैं ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब एक शख्स की मदद करते हुए ट्वीट किया था कि बरहामपुर के गंजाम सिटी अस्पताल (DCHC) में बेड का इंतजाम हो गया है। आप घबराएं नहीं। अब इसपर जब गंजाम जिले के डीएम का ध्यान गया तो उन्होंने शख्स की हेल्थ पर अपडेट दिया और सोनू के इस ट्वीट पर सवाल उठाया।

Desk Team