असम में तिरंगे पर सजाई ईद की थाली, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार

Summary :

बोंगाईगांव जिले में शुक्रवार को ईद के मौके पर इन लोगों ने तिरंगे का इस्तेमाल टेबल क्लॉथ के रूप में कर उसपर खाना खाया था।

असम में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बोंगाईगांव जिले में शुक्रवार को ईद के मौके पर इन लोगों ने तिरंगे का इस्तेमाल टेबल क्लॉथ के रूप में कर उसपर खाना खाया था। इस घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मचा गया था।
रेजिना परवीन सुल्ताना के घर ईद के दिन यह पार्टी हुई थी। बोंगाईगांव पुलिस ने गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए बताया कि अभयपुरी के टेंगनामारी गांव की सुल्ताना के घर में 14 मई 2021 को डाइनिंग टेबल पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का इस्तेमाल कर अपमान करने वाले 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मामला दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को रेजिना को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में परिवार राष्ट्रीय ध्वज को टेबल क्लॉथ के तौर पर इस्तेमाल करते हुए दावत दे रहा था। पुलिस मामले में आगे  की जांच कर रही है।

Desk Team