लॉकडाउन में सोनू सूद लोगो के मसीहा बनकर सामने आए, वो लोगो की मदद के लिए हमेशा खड़े रहे। सोनू ने लोगो को सुरक्षित उनके घर पहुंचने से लेकर उनके खाने- पीने और रहने तक का इंतज़ाम किया। उनकी इस अच्छाई ने पुरे देश का दिल जीत लिया। अब उन्हें लोग एक सेलिब्रिटी होने के लिए तो प्यार करते ही है लेकिन एक अच्छा इंसान होने के लिए और भी ज़्यादा पसंद करते है। तो बस अब उनके एक छोटे से फैन ने ख़ास ट्रिब्यूट दी है।
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटे विआन का स्कूल प्रोजेक्ट के लिए बनाया हुआ एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। खास बात ये है कि विआन ने ये वीडियो सोनू सूद पर बनाया है जो कोरोना काल में लोगों की आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘विआन का स्कूल प्रॉजेक्ट एक सच्चे हीरो सोनू सूद को समर्पित है। बच्चों के आसपास जो कुछ होता है उस पर वे बहुत गौर करते हैं। विआन का स्कूल प्रॉजेक्ट देखकर ये बात समझ में आती है। प्रोजेक्ट का टॉपिक उन लोगों के बारे में था जो बदलाव लाए हैं। बीते महीनों में जो कुछ हुआ वो देख रहा था और तारीफ कर रहा था कि मेरे दोस्त सोनू सूद कैसे निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।’

एक्ट्रेस ने सोनू सूद की तारीफ में आगे लिखा, ‘जिस वक्त लोग डरकर घरों में हैं उस समय उन्होंने दूसरों के दर्द को समझा और उनकी मदद की। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की जिस तरह से सेवा की, वह विआन के मन में बस गया। इसलिए उसने अपने एनिमेटेड वीडियो पर काम किया जिसका कॉन्सेप्ट, डबिंग, एडिटिंग, राइटिंग सब उसने की है। मुझे आप सबके साथ ये शेयर करके काफी खुशी हो रही है। ये एक प्राउड मॉमी मोमेंट है। सोनू ये आपके लिए।’


Download Android App
Download iOS App



