अब सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को बस और फ्लाइट के बाद ट्रेन से किया रवाना, खुद स्टेशन पहुंचकर किया विदा

Summary :

कोरोना वायरस संकट में हर जगह एक ही शख्श के जलवे हैं जो गरीब लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं है। जब से लॉकडाउन पूरे देश में लगा है तब से प्रवासी मजदूरों

कोरोना वायरस संकट में हर जगह एक ही शख्श के जलवे हैं जो गरीब लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं है। जब से लॉकडाउन पूरे देश में लगा है तब से प्रवासी मजदूरों की दिक्कतें लगातार बढ़ती रही हैं और इस वजह से उन्होंने महाराष्ट्र से यूपी, बिहार और अन्य राज्यों की तरफ पैदल ही अपने घरों व गांव में जाने का फैसला कर लिया। 
उस दौरान उन लोगों के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद रियल हीरो बनकर उभरे हैं। सोनू सूद ने लोगों को उनके घर बसों और फ्लाइट से भेजा लेकिन अब वह प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से घर पहुंचा रहे हैं। मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन से प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन गयी जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले मजदूरों को भेजा गया। 
लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए 18-18 घंटे काम अभिनेता सोनू सूद कर रहे हैं। उनकी टीम भी दिन-रात लोगों की मदद में लगी हुई है। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई से चली एक स्पेशल ट्रेन में सोनू सूद सोमवार को प्रवासी मजदूरों को बिठाकर विदा करते दिखाई दे रहे हैं। 

हालांकि स्टेशन पर पहुंच कर उन्होंने ट्रेन की व्यवस्थाओं का इस दौरान भी जायजा लिया। साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाने के बारे में भी उन्होंने यात्रियों को कहा। वीडियो  सकते हैं उन्होंने खाने-पीने की व्यवस्था के बारे में बच्चों और महिलाओं से भी बात की। 
महाराष्ट्र सरकार की मदद से यह काम सोनू सूद ने पूरा किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों से मिलते और अलविदा कहते सोनू सूद इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। 
लोगों से अभी घर जाने और जल्द वापस आने की बात वीडियो में वह करते दिख रहे हैं। लोग शुक्रिया भी सोनू सूद को इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं। वह ट्रेन को रवाना वीडियो के आखिरी में कर रहे हैं। 

Desk Team