झारखण्ड की इस भाई-बहन की जोड़ी ने अपने डांस से किया लाखों लोगों को दीवाना, यूजर ने कहा-दिल होना चाहिए अमीर

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाई-बहन की जोड़ी के डांस वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। लोगों को उनके डांस वीडियोज बहुत पसंद आ रहे हैं और उनकी खूब सराहना भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाई-बहन की जोड़ी के डांस वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। लोगों को उनके डांस वीडियोज बहुत पसंद आ रहे हैं और उनकी खूब सराहना भी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो झारखंड के धनबाद जिले में भाई-बहन की यह जोड़ी रहती है। इस लड़के का नाम सनातन कुमार महतो है और टिकटॉक पर इनका अकाउंट है जिसपर यह अपने शानदार डांस की वीडियो शेयर करते हैं। 
सनातन कुमार महतो की बहन भी उनकी तरह बेहतरीन डांस करती हैं। लाखों लोग इन दोनों के दीवाने हो गए हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनके कुछ डांस वीडियो साझा किये जा रहे हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि सादे कपड़ों में और बिना तामझाम के यह दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका डांस, उनकी सादगी, सच्चाई, टैलेंट और गजब की ऐनर्जी यह सब बहुत खास है। 
इनके डांस ने बना दिया दिन 

ट्विटर पर एक्ट्रेस मिनी माथुर ने इस वीडियो को ट्वीट करके कैप्शन में लिखा, हां, मुझे आज सुबह यही देखने की जरूरत थी!! साल 2020 में जो कोई भी पॉजिटिव रहने के कोशिश कर रहा है उन्हें मेरा ढ़ेर सारा प्यार। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 72.5 हजार व्यूज मिले हैं। 
अमीर होना चाहिए बस दिल 

मशहूर इतिहासकार राना सफवी ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया और लिखा, जैसा @TariqueHameed कहते हैं बस दिल अमीर होना चाहिए। इस वीडियो को अब तक 5 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। 
जरूरत है अपनी सोच बदलने की….. 
बीमार है अपना देश….. 
आपकी सोच को है सलाम 
लोगों का काम है सिर्फ कहना 
तुम दोनों को सलाम है 

बिंदास डांस करो तुम!

सोशल मीडिया की जनता ने अपने दिल की बात इस वीडियो को देखने के बाद कही। सिर्फ प्यार ही नहीं बरसाया उन्होंने भाई-बहन की इस जोड़ी पर बल्कि उनके अंदाज और विचारों की सराहना की। 

Desk Team