बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने किया सुसाइड, डिप्रेशन की थी शिकार

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर पॉप स्टार और सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान 3 फरवरी को अंधेरी स्थित अपने आवास में मृत पाई गईं। अब पुलिस की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सौम्या की मौत अत्यधिक मात्रा में ड्रग के सेवन के चलते हुआ है और इसके साथ ही साथ सौम्या डिप्रेशन का भी शिकार थीं।

खबरों के मुताबिक, 30 वर्षीय सौम्या इस दिन रातभर पार्टी करने के बाद सुबह के करीब सात बजे अपने घर लौटीं। उनकी मौत होने की खबर उस वक्त सामने आई जब देर शाम बाद भी वह बाहर नहीं निकलीं। 
रात के करीब 10.15 बजे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्टूडियो के कर्मी जब इस बारे में जानने के लिए ऊपर गए, तो उन्होंने सौम्या को उनके कमरे में गिरा हुआ पाया। वे तुरंत सौम्या को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इंस्टपेक्टर पी. भोंसले ने कहा, “वह डिप्रेशन में थीं और अत्यधिक मात्रा में ड्रग का सेवन करने के चलते उनकी मौत हो गई।”
पुलिस रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘पारिवारिक मुद्दों और तनाव के चलते वह मीका सिंह के स्टूडियो की पहली मंजिल पर अकेले रहती थीं।’ उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मीका ने कहा, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या अब इस दुनिया में नहीं रहीं।:
मीका सिंह ने आगे कहा , ‘ वह अपने पीछे कई सारी खूबसूरत यादें छोड़कर गई हैं। काफी कम उम्र में उन्होंने इस संसार को त्याग दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और पति जोहेब खान के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।’

Ujjwal Jain