साऊथ की ब्यूटी और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का है आज जन्मदिन। करोड़ो दिलो पर राज करने के साथ साथ, है करोड़ो की मालकिन। आज रश्मिका मंदाना 26 साल की हो गयी है और वह साउथ इंडिया की सबसे सफल एक्टर्स में से एक है। साउथ के साथ साथ नार्थ इंडिया में भी उनकी ब्यूटी के कई दीवाने है।

रश्मिका को एक्सप्रेशन क्वीन कहा जाता है और वह अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग के साथ साथ, डांस भी कमाल करती है। हाल ही में उन्हें उनकी फिल्म गीता गोविन्दम के बाद नेशनल क्रश बनाया गया था। साल 2016 में साउथ की फिल्मो में एंट्री करने वाली रश्मिका ने अब तक कुल 13 फिल्मो में काम किया है और वह करोड़ो की मालकिन है।

इतनी कम उम्र में इतनी दौलत और नाम कमाने वाली रश्मिका ने अब बॉलीवुड का रुख कर लिया है। पिछले साल ही वह बादशाह के गाने “टॉप टकर” में अपने जलवे बखेरती नज़र आई थी।

आपको बता दे की रश्मिका ने एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था साल 2014 में क्लीन एंड क्लियर टाइम्स फ्रेश फेस ऑफ़ इंडिया का ख़िताब जीता था। इसके आलावा रश्मिका पढाई में भी सबसे आगे थी उन्होंने एम. एस. रमैया कॉलेज से मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया है।

साल 2017 में रश्मिका ने ‘किरिक पार्टी’ फिल्म के कोस्टार रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी , लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था।

तमिल , तेलुगु , कन्नड़ फिल्मो में काम करने के बाद अब रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर ली है। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू ‘ और रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल ‘ में काम करती नज़र आएँगी।

हाल ही में रश्मिका और साऊथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने काफी नाम कमाया है। इस फिल्म में रश्मिका के गाने ‘सामी सामी’ की लोगो ने खूब सराहना की थी।
बॉलीवुड केसरी की पूरी टीम की तरफ से रश्मिका को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।


Download Android App
Download iOS App



