रवींद्र जडेजा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एमएस धोनी ने उन्हें महीनों पहले ही CSK की कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया था। जब IPL शुरू होने से ठीक पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो इस मुद्दे पर काफी अफवाहे उडी। लोग हैरान थे कि आखिर क्यों धोनी ने कप्तानी छोड़ी? मगर अब जडेजा के इस खुलासे के बाद सारी असलियत सामने आ गई है।

रवींद्र जडेजा ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में लगातार तीसरी हार के बाद भी कप्तान के रूप में उन पर कोई दबाव नहीं है। रवींद्र जडेजा ने बताया कि उन्हें एमएस धोनी ने कुछ महीने पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया था। और वो तब से ही चेन्नई की कप्तानी करने की तैयारी कर रहे हैं।
.jpg)
उन्होंने कहा ‘मानसिक रूप से मैं नेतृत्व करने के लिए तैयार था। मुझ पर कोई दबाव नहीं है।’ आपको बता दें कप्तानी के अलावा जडेजा अपने खेल मेँ भी अबतक फ्लॉप ही रहे हैं। पंजाब के खिलाफ तो वो शून्य पर आउट हो गए और ऐसा 2017 के बाद पहली बाए हुआ है इसके अलावा अब तक खेले तीनो ही मुकाबलों मेँ वो एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



