आईपीएल 2021 के दूसरे भाग से कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले वेंकटेश अय्यर बहुत ही कम वक्त में अपने खेल से धमाल मचा रहे हैं। इतना ही नहीं एक साल से कम समय में वेंकटेश अय्यर भारतीय टीम की तरफ से वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुकें हैं। यूं तो क्रिकेटर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहते हैं, मगर जैसे ही उन्होंने तेलुगु अभिनेत्री प्रियंका जावलकर की एक पोस्ट पर कमेंट किया तो ये कमेंट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका की पोस्ट पर ऐसा था वेंकटेश का कमेंट
दरअसल, जब प्रियंका की पोस्ट पर वेंकटश का कमेंट आया तो इसका तेलुगु अभिनेत्री ने जवाब भी दिया। तो बस फिर क्या था फैंस ने इस चैट के मजे लेने शुरू कर दिए। इतना नहीं नहीं कुछ फैंस तो यहां तक लिख डाला कि लगता है दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की, जिस पर वेंकटेश ने कमेंट में लिख दिया Cute!

लेकिन ये मस्ती मजाक यही बंद नहीं हुआ और प्रियंका ने ज्यादा समय नहीं लेते हुए इस कमेंट पर जवाब में लिखा- कौन?तुम? ऐसे में क्रिकेटर के कमेंट को 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुकें है और जबकि इससे कई ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।

बताते चले, साल 2017 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका अब तक चार तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं प्रियंका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



