करीब 70 घंटों के इंतेजार के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच चुका है, साथ ही कई बॉलीबुड के कलाकार उनके घर पहुंचे और लगातार उनके उनके रिश्तेदार भी आ रहे है। अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पार्थिव शरीर को लेने पहुंचे हैं। प्राइवेट जेट के जरिए बोनी कपूर और बेटे अर्जुन कपूर दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लेकर मुंबई पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि, जनरल एविएशन वीआईपी टर्मिनल के गेट नंबर 8 से एक्जिट हुआ है जिसके लिए स्पेशल परमिशन पहले ही ले ली गई थी।
श्रीदेवी की मृत्यु के तीसरे दिन श्रीदेवी के शव को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ। अब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है जिसे मुंबई में उनके घर पर ले जाया जा रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता अर्जुन कपूर और उद्योगपति अनिल अंबानी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, जिस फ्लाइट में पार्थिव शरीर को रखा गया उसमें बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, रीना मारवाह और संदीप मारवाह थे।
अब से कुछ देर पहले जारी किये गए एक बयान में बताया गया है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक मुंबई के अंधेरी इलाके में सेलिब्रेशन क्लब में रखा जायेगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दो बजे अंधेरी के लोखंडवाला से निकलेगी और साढ़े तीन बजे जुहू-विले पार्ले स्थित सेवा समाज शमसान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



