दमदार लुक में नजर आईं श्रीदेवी

Summary :

NULL

अपने समय की दमदार अदाकारा रहीं श्रीदेवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मॉम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लगभग पांच साल बाद फिल्म ‘मॉम’ से इंडस्ट्री में वापसी कर रही श्रीदेवी ट्रेलर में दमदार लुक में नजर आयीं।

उम्मीद है कि इससे उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। फिलहाल फिल्म में वह अपनी बेटी को सामाजिक साजिशों से बचाती हुई नजर आएंगी। जबकि शनिवार को रिलीज हुए उनके इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है।

जिसका अंदाजा यूट्यूब व्यूज से लगाया जा सकता है। फिल्म में श्री देवी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अक्षय खन्ना, सुशांत सिंह और अमृता पुरी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Desk Team