बेंगलूर : मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना जिसे सुन आप भी हैरान रह जायेगे ये घटना बेंगलूर की है जहां आज तड़के 5 साल की एक बच्ची से कथित दुष्कर्म करने के बाद उसे सड़क किनारे अर्ध-बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया ।
पुलिस ने कहना है कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात के.जी. हल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में यह घटना हुई । पीडि़त बच्ची को इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने देखा था । अधिकारियों ने कहा कि बच्ची को जब पुलिस टीम ने देखा उस वक्त उसके सिर से काफी खून
जा रहा था और फिर उसे सरकारी बाउरिंग अस्पताल ले जाया गया था । वह गंभीर रूप से जख्मी हुई है ।

डॉक्टरों ने कहना है कि पीडि़त बच्ची खतरे से बाहर है और शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में उसका इलाज चल रहा है । बेंगलूर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हेमंत निम्बालकर ने बताया कि पॉक्सो कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है ।

बेंगलूर विकास एवं नगर नियोजन मंत्री के.जे. जॉर्ज ने हॉस्पिटल में बच्ची का हाल देखने के बाद इस घटना को जघन्य अपराध करार दिया और कहा कि इस वारदात ने मानवता को एक बार फिर शर्मसार किया है ।


Download Android App
Download iOS App



