बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की धमाकेदार वापसी ने बॉलीवुड सिनेमा के कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। अपनी फिल्म पठान के साथ 4 साल के बाद SRK ने तूफान की तरह फिल्मी दुनिया में वापसी की थी। छप्परफाड़ कमाई, धमाकेदार स्वागत के बाद अब एक बार फिर से शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

फैंस को ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार है इसी बीच फिल्म से भी किंग खान का लुक जबसे सामने आया हैं तभी से ही लोगो की उत्सुकता का ठिकाना नहीं हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म की कहानी को लेकर एक और नई जानकारी हाथ लगी है।शाहरुख खान ‘जवान’ के जरिए साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
फिल्म के शूटिंग लोकेशन से कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इसी बीच मिली जानकारी की बात करे तो, किंग खान के ये फिल्म साउथ की ‘ओरु कैदियिन डायरी’ पर बेस्ड होगी जिसे हिंदी इंडस्ट्री का मसाला दिया जायेगा। इस फिल्म में साउथ स्टार कमल हासन लीड रोल में नजर आ चुके हैं। माना जा रहा है कि इसकी कहानी काफी हद तक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ से भी इंस्पायर्ड होने वाली अब कितनी और कितनी नहीं ये तो फिल्म को देखने के बाद ही बताया जा सकता हैं।

इसके अलावा जो फिल्म को लेकर जानकारी हाथ लगी है वो यह है कि, शाहरुख खान का फिल्म में डबल रोल होगा। यानी फिल्म में पिता और बेटे दोनों का किरदर शाहरुख ही निभाते हुए नजर आ सकते हैं, हालाँकि ऐसा पहले भी कई फिल्म में देखने को मिल चूका हैं लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा की SRK इसमें ऐसा क्या नया लाते हैं।
फिल्म में साउथ स्टाइल भी देखने को मिल सकता है।लेकिन अभी तक इन खबरों पर मेकर्स और सितारों की तरफ से किसी भी तरह की कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों को महज अंदाजा ही बताया जा सकता है।

‘जवान’ में साउथ के सितारे भी नजर आने वाले हैं, विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। ‘जवान’ के अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी मौजूद है। शाहरुख के साथ इस फिल्म विक्की भी नजर आएंगे। ये जोड़ी पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करती हुई नजर आएगी।


Download Android App
Download iOS App



