पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलगे साल तक शादी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी तक सभी खबरों का खंडन करने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने रिलेशन में एक स्टेप तो आगे बढऩे ही वाले हैं।
कुछ दिन पहले अर्जन और मलाइका टीवी का चर्चित शो इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर साथ में मस्ती करते हुए नजर आए। इसी बीच दोनों की एक और इंटरनेट पर फोटो वायरल हो रही है जिसमें दोनों साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अर्जुन कपूर मलाइका के फ्रेंड ग्रुप में हुए शामिल…
हाल ही में एक पार्टी के दौरान अर्जुन और मलाइका की बॉन्डिंग देखने को मिली। इस खास मौके पर मलाइका के करीबी दोस्तों में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। यह तस्वीर रविवार की रात पार्टी की है। पहले ये दोनों स्टार दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं करते थे लेकिन हाल ही में मलाइका ने अपना बर्थडे इटली में मनाया जहां अर्जुन कपूर भी उनके साथ थे।
https://www.instagram.com/p/BpdzPaCDdIP/?utm_source=ig_embed
रविवार के दिन नताशा पूनावाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की तस्वीर शेयर की जिसके बाद देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई। अक्सर आपने देखा होगा कि यह अरोड़ा एंड कपूर की गर्ल गैंग पार्टी करते दिख जाती हैं लेकिन यह फोटो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के पीछे नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में मलाइका बेहद खुश लग रही हैं। मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं।
दोनों ने एक दूसरे को लेकर कभी बात नहीं की लेकिन अपने पर्सनल स्पेस में वो काफी खुश हैं। दोनों एक सीरियस रिलेशन में हैं। खबरों की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को एक नया आयाम देने की सोच रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App








