क्या आप जानते हैं ? Ranveer Singh ने दीपिका के नाम की मेहँदी पर बनवायी ये प्यारी चीज

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Ranveer Singh और दीपिका पादुकोण इटली से शादी करने के बाद कल सुबह मुंबई वापस आ गए हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Ranveer Singh और दीपिका पादुकोण इटली से शादी करने के बाद कल सुबह मुंबई वापस आ गए हैं।

बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह का रविवार को गृह प्रवेश हुआ है। जब यह दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले तो इनके फैन्स इन दोनों की एक झलक पाने के लिए बेताब बैठे थे।

Ranveer Singh ने हाथ पर लिखवाया दीपिका का नाम

Ranveer Singh और दीपिका ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अपने फैन्स को धन्यवाद किया। इसी दौरान रणवीर सिंह के हाथों की मेहंदी भी देखने को मिली। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने एयरपोर्ट पर सबको हाथ हिलाकर अनुवादन किया तब इस दौरान रणवीर की मेहंदी कैमरे में कैप्चर हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने हाथों पर दीपिका का नाम लिखा रखा है। इसके साथ ही उन्होंने दीपक भी बना रखा है।

देखें तस्वीरें-

https://www.instagram.com/p/BqVSaIKBCAv/?utm_source=ig_embed

फोटोग्राफर्स से दीपिका ने मांगी चॉकलेट

दरअसल दीपिका और Ranveer Singh ने अपनी शादी के बाद अपने करीबी लोगों को मिठाई बंटवाई है। लेकिन दीपिका यहां तो खुद फोटोग्राफर्स से चॉकलेट मांगती हुई दिखाई दी।

बता दें कि फोटोग्राफर्स फोटो खींचने के साथ-साथ सारे ही अपने अंदाज में दीपवीर को शादी की बधाई देने में लगे हुए थे। दीपिका और रणवीर फोटोग्राफर्स को शुक्रिया अदा करते हुए दिखाई दिए। इसी बीच दीपिका ने फोटोग्राफर्स से पूछ लिया कि मेरी चॉकलेट्स कहां हैं? दीपिका के ऐसे कहते ही रणवीर भी हसं पड़े। दीपिका का ये अंदाज वाकई में काबिले तारीफ है।

https://www.instagram.com/p/BqT3kgYDHTo/?utm_source=ig_embed

इस दिन होगी दीपवीर की शादी की रिसेप्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी की है। वैसे बेंगलुरु और मुंबई में रणवीर और दीपिाका जल्द ही रिसेप्शन देने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह बेंगगलुरु में 21 नवंबर को और मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे।

Desk Team