इन वेबसीरीज को देखने के लिए नहीं पडेगी सब्सक्रिप्शन की जरूरत, फ्री में देखें ये 5 धांसू वेब सीरीज

Summary :

एमएक्स प्लेयर एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप मुफ्त में सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे ऐसी 5 क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में जिन्हें देखने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा

कोरोना के समय जब लोगों को घरों में रहना पड़ता था। और जब फिल्मे रिलीज़ नहीं हुआ करती थी तब लोगों में वेबसीरीज का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा था।  और उसका  क्रेज आज भी काम नहीं हुआ हैं। बल्कि और बढ़ता ही जा रहा हैं।  लेकिन समस्या तो वहां उत्पन्न होती हैं जब वेबसीरीज देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन देने पड़ते हैं।तो आज के इस रिपोर्ट में हम आपके इसी समस्या का समाधान करने जा रहे हैं।  आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन वेबसीरीज के बारे में जिन्हे आप फ्री ऑफ कॉस्ट देख सकते हैं बिना की सब्सक्रिप्शन के। दरसअल  एमएक्स प्लेयर एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप मुफ्त में सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।  तो  आज हम आपको बताने जा रहे ऐसी 5 क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में जिन्हें देखने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा। 
‘रक्तांचल’ 
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ (Raktanchal) काफी चर्चित वेबसीरीज में से एक हैं। इसके अभी तक दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज की कहानी यूपी के पूर्वांचल में 1980 के दशक में होने वाले क्राइम पर अधारित है। इस सीरीज में आपको भरपूर सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलेगा। ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखी जा सकती है।  
 ‘आश्रम’ 
बात करे अगले वेबसीरीज के बारे में तो बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ के अभी तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। MX Player पर प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम रिलीज हो थी। बॉबी देओल की प्रमुख भूमिका वाली आश्रम हरियाणा के ढोंगी बाबा गुरमीत राम रहीम की दुनिया को आपके सामने पेश करती है, जिसमें आस्था के नाम पर महिलाओं का यौन शौषण होता था। ये सीरीज क्राइम और सस्पेंस का जबरदस्त डोज देती है. आप इसे मुफ्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।  
भौकाल
लिस्ट में अगले नंबर पर हैं ‘भौकाल’ . इस  वेब सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज में मोहित रैना ने लीड रोल निभाया है। ये सीरीज नवनीत सिकेरा पर आधारित है, जो एक जाबांज पुलिस अधिकारी है। सिकेरा वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में लखनऊ में तैनात हैं। यह वेब सीरीज़ युवाओं को ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।  और  अगर आपको क्राइम-थ्रिलर बहुत पसंद है, तो आप इस सीरीज को बिल्कुल देख सकते है। 
 अपहरण
वही हिट के लिस्ट में अगले नंबर पर हैं। एमएक्स प्लेयर पर वेब सीरीज ‘अपहरण’ है।  क्राइम और थ्रिलर से भरपूर ये सीरीज एंटरटेनमेंट का फुल डोज देती हैं।  इसमें अरुणोदय सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है और ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है।  इस सीरीज में आपको भरपूर सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलेगा।तो अगर आप सस्पेंस वाली कोई सीरीज देखने की सोच रहे हैं तो आप ये सीरीज देख सकते हैं।  
‘हैलो मिनी
वही लिस्ट में आखिरी नंबर पर हैं सस्पेंस और रोमांच से भरपूर वेब सीरीज ‘हैलो मिनी’  के पहले सीजन में 15 एपिसोड हैं. इस पॉपुलर सीरीज का दूसरा सीजन 2 भी आ चुका है।  और आप इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। 

Desk Team