कृति सेनन बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। वो अपनी बेबाक राय और दिल खुश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। साथ ही कृति अपनी फिल्मों से जुडे अप़डेट भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड की टॉल गर्ल कही जाने वाली कृति ने एजेंडा के मंच पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में खुलासा किया। कृति ने न सिर्फ अपनी रील लाइफ बल्कि अपनी रियल लाइफ के बारे में भी बहुत कुछ शेयर की।

हाल ही में एक्ट्रेस ने टीवी चैनल पर लिव-इन रिलेशनशिप और सरोगेसी पर खुलकर बात की है। जब कृति सेनन से पूछा गया कि रियल लाइफ समाज की लीक से हटकर क्या कभी कृति सेनन लिव-इन रिलेशनशिप और सेरेगोसी का फैसला कर सकती हैं। इसका जबाव देते हुए कृति ने कहा कि ‘इसमें कुछ भी गलत नहीं लेकिन अगप आप मुझे पूछोंगे की आज मैं लिव इन में रहूं तो नहीं… मेरे माता पिता मुझे नहीं लगता की इसकी इजाजत देगें। लेकिन मेरी मां बहुत ही बिंदास है… और बोलेगी हां तो क्या होगा.. लेकिन जब मुझे करना होगा या मुझे कब करना होगा…. सोचना होगा की मुझे इसकी जरूरत है।’

अभिनेत्री ने आगे कहा कि, ‘हो सकता है कि अभी इस पर मेरी मां सहमत हो, लेकिन बाद में वक्त आने पर वो जरूर मुझसे पूछ सकती हैं की इसकी क्या जरूरत है।’
वहीं फिल्म लुका छुपी का उदाहरण देते हुए सरोगेसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सरोगेसी में ऐसा कुछ भी गलत नहीं है लेकिन ये जो फिल्म बनी है ये सरोगेसी लॉ से पहले बनी है। ऐसी घटनाओं के बाद ही सरेगोसी लॉ की जरूरत पड़ी। अगर आप एक वक्त के बाद बच्चा करने में अक्षम है और अपने परिवार, जिंदगी में खुशियां चाहते हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’

एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने कभी ऐसी स्थिति का सामना किया है जैसे ‘हम दो हमारे दो’ फिल्म में राजकुमार राव ने उनसे झूठ बोला था, उन्होंने कहा मैं हमेशा अच्छे में विश्वास रखती हूं और मानती हूं कि अगर मैं झूठ नहीं बोल रही हूं तो दूसरा व्यक्ति भी उनसे झूठ नहीं बोल रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई कृति सेनन की फिल्म मिमी की कहानी सरोगेसी मदर पर ही आधारित थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही ‘आदिपुरुष’ में दिखाई देंगी जिसमें प्रभास, सैफ अली खान जैसे कलाकार है.।


Download Android App
Download iOS App



